देश की खबरें | सेना के साथ खड़े हैं लद्दाख के लोग, क्षेत्रीण अखंडता को किसी भी खतरे का पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे: लद्दाख सांसद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल की सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ यहां एक बैठक हुई जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस केंद्र शासित प्रदेश के लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं और ‘‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को उत्पन्न किसी भी खतरे का पूरी ताकत से मुकाबला किया जाएगा।’’ यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

लेह, 24 जून लद्दाख से भाजपा सांसद जामयांग सेरिंग नामग्याल की सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के साथ यहां एक बैठक हुई जिसमें उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस केंद्र शासित प्रदेश के लोग भारतीय सेना के साथ खड़े हैं और ‘‘संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को उत्पन्न किसी भी खतरे का पूरी ताकत से मुकाबला किया जाएगा।’’ यह जानकारी अधिकारियों ने बुधवार को दी।

सेना प्रमुख लद्दाख में हाल में चीनी सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प के मद्देनजर समग्र स्थिति की समीक्षा के लिए वर्तमान समय में लद्दाख के दो दिवसीय दौरे पर हैं। चीन के सैनिकों के साथ हुई हिंसक झड़प में 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: रक्षा पेंशन से जुड़ी ये बातें शायद ही जानते होंगे आप, लगता है इतने का बजट.

जनरल एम एम नरवणे और सांसद के बीच मंगलवार को हुई बैठक में उत्तरी कमान के जनरल आफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई के जोशी और लेह स्थित 14वीं कोर के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल हरिंदर सिंह भी मौजूद थे।

नामग्याल ने कहा, ‘‘लद्दाख के लोग शांतिप्रिय होते हैं। लेकिन संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को किसी भी खतरे का उसी ताकत से मुकाबला किया जाएगा। लद्दाख के लोग हमेशा ही भारतीय सेना के साथ खड़े रहेंगे।’’

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश: इंदौर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर विरोध प्रदर्शन: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने गलवान घाटी में गतिरोध के दौरान चीनी सैनिकों को ‘‘मुंहतोड़ जवाब’’ देने के लिए सेना के प्रति लद्दाख के लोगों की ओर से आभार जताया और कहा, ‘‘हम हमारे वीर जवानों द्वारा दिये गए सर्वोच्च बलिदान को कभी भी नहीं भूलेंगे।’’

एक प्रवक्ता ने कहा कि सांसद ने बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों और सेना के बीच संबंध, पूर्वी लद्दाख के लिए एक समर्पित कोर की स्थापना और लद्दाख स्काउट में बटालियनों की स्थापना संबंधी मुद्दे शामिल थे।

उन्होंने कहा कि नामग्याल ने साथ ही सीमा आधारभूत ढांचे के विकास, क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों, विशेष तौर पर घुमंतू लोगों के मुक्त आवागमन तथा अन्य विकास कार्य किये जाने के बारे में भी चर्चा की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Prediction: अहम मुकाबले में श्रीलंका को हराकर सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगा पाकिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Weather Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Indian Railways: भारतीय रेलवे और सेना की बड़ी पहल, पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को रिटायरमेंट के बाद रेलवे में मिलेंगे करियर के नए अवसर

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Preview: आज पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\