ताजा खबरें | हेमंत सोरेन के साथ अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी झारखंड की जनता : तेजस्वी
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए 'अन्याय' के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुंहतोड़ जवाब देगी।
रांची, 21 अप्रैल राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए 'अन्याय' के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मुंहतोड़ जवाब देगी।
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' की 'उलगुलान न्याय' रैली में हिस्सा लेने के लिए रांची पहुंचने के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए तेजस्वी ने कहा कि विपक्षी गठबंधन का उद्देश्य देश और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को उखाड़ फेंकना है।
उन्होंने कहा, ''झारखंड की जनता पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ हुए अन्याय के लिए भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। हमारा उद्देश्य देश, लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए भाजपा को जड़ से उखाड़ फेंकना है।''
विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के घटक दलों के एकजुट होने का दावा करते हुए यादव ने कहा, ''400 सीट की फिल्म लोकसभा चुनाव के पहले चरण में ही फ्लॉप हो गई है।''
तेजस्वी यादव के अलावा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना के रैली को संबोधित करने की उम्मीद है।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी रैली के लिए रांची पहुंचे हैं। प्रभात तारा मैदान में होने वाली रैली में कुल 28 राजनीतिक दल हिस्सा लेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)