ताजा खबरें | संसदीय समिति ने मिशन वात्सल्य के कार्यान्वयन में कमियों को रेखांकित किया

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. संसद की एक समिति ने मिशन वात्सल्य के कार्यान्वयन पर चिंता जताते हुए निधि का समुचित उपयोग नहीं किये जाने, प्रशिक्षित कर्मियों की कमी और रिक्तियों को रेखांकित किया है।

नयी दिल्ली, 28 मार्च संसद की एक समिति ने मिशन वात्सल्य के कार्यान्वयन पर चिंता जताते हुए निधि का समुचित उपयोग नहीं किये जाने, प्रशिक्षित कर्मियों की कमी और रिक्तियों को रेखांकित किया है।

समिति ने कहा कि इस योजना के तहत समर्थित बाल देखभाल संस्थानों (सीसीआई) की संख्या 2022-23 के 2,305 से बढ़कर 2024-25 में 3,005 हो गई है, लेकिन प्रशिक्षित सामाजिक कार्यकर्ताओं की अनुपस्थिति और खराब निगरानी बाल संरक्षण सेवाओं में बाधा बन रही है।

शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी स्थायी समिति की रिपोर्ट शुक्रवार को संसद में प्रस्तुत की गई। रिपोर्ट में, राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मानकों का निर्धारण और सभी सीसीआई के लिए वार्षिक ऑडिट प्रणाली स्थापित कर बाल देखभाल संस्थानों के पुनरुद्धार की सिफारिश की गई है।

समिति ने राष्ट्रीय पालन-पोषण संवर्धन अभियान शुरू करने का भी सुझाव दिया, जिसमें पालन-पोषण देखभाल प्रदान करने के इच्छुक परिवारों को वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाएगा।

रिपोर्ट में कहा गया है कि वात्सल्य गृहों के निर्माण में धीमी प्रगति भी चुनौती है, जो व्यापक सेवाएं प्रदान करने के लिए डिजाइन किये गए एकीकृत बाल देखभाल केंद्र हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले दो वर्षों में केवल 37 जिलों को ही धनराशि प्राप्त हुई है, जिससे बच्चों तक महत्वपूर्ण सहायता पहुंचने में देरी हो रही है।

समिति ने मौके पर निरीक्षण के लिए अधिकारियों की नियुक्ति करने और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित बाल कल्याण ट्रैकिंग प्रणालियों को लागू कर जवाबदेही तंत्र को मजबूत करने की आवश्यकता भी बताई है।

समिति ने सरकार के प्रमुख महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम ‘मिशन शक्ति’ से जुड़े मुद्दों को भी उठाया।

इसमें बताया गया है कि 2024-25 के लिए आवंटित धनराशि का केवल 33.02 प्रतिशत ही 17 फरवरी 2025 तक खर्च किया गया।

हिंसा से पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए बनाई गई ‘वन स्टॉप सेंटर’ (ओएससी) योजना में भी महत्वपूर्ण बजटीय कटौती देखी गई। संशोधित आवंटन घटाकर 173.81 करोड़ रुपये कर दिया गया और दिसंबर 2024 तक केवल 116.71 करोड़ रुपये का उपयोग किया गया।

सुभाष अविनाश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Air India Cancels All Flights: न्यूयॉर्क के लिए सभी उड़ानें रद्द, जानें क्या है वजह और यात्रियों के लिए नई एडवाइजरी

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\