विदेश की खबरें | पाकिस्तान में राज कपूर के पुश्तैनी घर के मालिक ने सरकारी मूल्य पर संपत्ति बेचने से किया इनकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. प्रख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता राज कपूर के पेशावर में स्थित पैतृक घर के मालिक ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य पर घर को बेचने से मना कर दिया है।

पेशावर, 27 जनवरी प्रख्यात भारतीय फिल्म अभिनेता राज कपूर के पेशावर में स्थित पैतृक घर के मालिक ने खैबर पख्तूनख्वा सरकार द्वारा तय किए गए मूल्य पर घर को बेचने से मना कर दिया है।

घर के मालिक का कहना है कि संपत्ति बहुत अच्छी जगह पर है और इसका बेहद कम दाम लगाया जा रहा है।

प्रांतीय सरकार ने कपूर के पुश्तैनी घर को खरीदने के लिए डेढ़ करोड़ रुपये जारी करने को मंजूरी दी थी और कहा था कि इसे अभिनेता के सम्मान में संग्रहालय के तौर पर विकसित किया जाएगा।

वर्तमान में हवेली के मालिक हाजी अली साबिर ने बुधवार को एक निजी चैनल के साथ बातचीत में डेढ़ करोड़ रुपये में संपत्ति बेचने से साफ मना कर दिया।

उन्होंने कहा, “उस इलाके में आधा मारला जमीन भी डेढ़ करोड़ में नहीं मिलती। मैं छह मारला जमीन की संपत्ति को डेढ़ करोड़ में कैसे बेच सकता हूं?”

भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश में प्रयुक्त की जाने वाली इकाई मारला का अर्थ 272.25 वर्ग फुट क्षेत्र होता है।

साबिर ने कहा कि संपत्ति की सही कीमत दो सौ करोड़ रुपये है।

राज कपूर का पुश्तैनी घर कपूर हवेली, किस्सा ख्वानी बाजार में स्थित है।

इसका निर्माण अभिनेता के दादा दीवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच करवाया था।

राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म इसी हवेली में हुआ था।

प्रांतीय सरकार ने इस इमारत को राष्ट्रीय विरासत घोषित किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Prediction: अहम मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सेमीफाइनल की राह मजबूत करना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Holi 2026 AI Photo Prompts: इस होली अपनी तस्वीरों को दें जादुई टच; इन 8 क्रिएटिव AI प्रॉम्प्ट्स के साथ बनाएं वायरल होने वाली फोटोज

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Weather Update: कोलंबो में इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

England vs New Zealand, T20 World Cup 2026 49th Match Preview: आज इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\