देश की खबरें | विपक्ष का झारखंड के आदिवासियों और गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है: मुख्यमंत्री सोरेन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले विपक्ष का राज्य के आदिवासियों एवं गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

लोहरदगा (झारखंड), 28 नवंबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की अगुवाई वाले विपक्ष का राज्य के आदिवासियों एवं गरीबों से कोई लेना-देना नहीं है।

मुख्यमंत्री ने लोहरदगा के कुडू में ‘आपकी योजना, आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए यह टिप्पणी की।

सोरेन ने जनसभा में कहा, ‘‘ पिछली (भाजपा) सरकार ने लोगों को ठगा तथा आदिवासियों एवं गरीबों के लिए कुछ नहीं किया। उसने लोगों के फायदे के लिए राज्य मशीनरी का इस्तेमाल नहीं किया।’’

कार्यक्रम में उन्होंने 133 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं का उद्घाटन किया एवं शिलान्यास किया तथा 80,208 लाभार्थियों के बीच 132 करोड़ रुपये की संपत्तियां बांटी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछली सरकार में प्रखंड और समाहरणालय कार्यालय काम नहीं करते थे। ग्रामीणों को अपना काम करने के लिए कार्यालयों का चक्कर काटना पड़ता था। हमने अधिकारियों को योजनाओं के साथ गांवों और पंचायतों में भेजकर स्थिति बदल दी।’’

‘सरकार आपके द्वारा’ कार्यक्रम 2021 में शुरू किया गया था और उसका दूसरा चरण 2022 में हुआ। तीसरा चरण साहेबगंज से 24 नवंबर को शुरू हुआ।

सोरेन ने कहा, ‘‘ पहले चरण से अबतक करीब एक करोड़ आवेदन मिले हैं जो दर्शाता है कि पिछली सरकार ने लोगों की समस्या की सुध नहीं ली। हमारी पहल से लाखों लोगों को पेंशन तथा अन्य योजनाओं के लाभ मिल रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि सरकार लाखों लोगों को उनके अधिकारों से जोड़ रही है लेकिन विपक्ष को यह सब नजर नहीं आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू