खेल की खबरें | आस्ट्रेलिया के हाथों श्रृंखला की हार से बचने के लिये दारोमदार भारतीय बल्लेबाजों पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पिछले बारह साल में अपने न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमटने के बाद मिली शर्मनाक हार को भुलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को एलेन बॉर्डर फील्ड पर जब दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया से खेलेगी तो बेहतर प्रदर्शन करके टीम को श्रृंखला की हार से बचाने का दारोमदार बल्लेबाजों पर होगा ।

ब्रिसबेन, सात दिसंबर पिछले बारह साल में अपने न्यूनतम वनडे स्कोर पर सिमटने के बाद मिली शर्मनाक हार को भुलाकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम रविवार को एलेन बॉर्डर फील्ड पर जब दूसरे मैच में आस्ट्रेलिया से खेलेगी तो बेहतर प्रदर्शन करके टीम को श्रृंखला की हार से बचाने का दारोमदार बल्लेबाजों पर होगा ।

अगले साल अपनी मेजबानी में होने वाले पचास ओवरों के विश्व कप से पहले भारत को अगर  बल्लेबाजी और गेंदबाजी संयोजन में सुधार करना है तो आस्ट्रेलिया का यह दौरा काफी अहम माना जा रहा है । बारिश के कारण एक अभ्यास सत्र धुलने के बाद अधूरी तैयारी के साथ उतरी भारतीय टीम पहले मैच में  34 . 2 ओवर में 100 रन पर आउट हो गई थी मो पिछले बारह साल में इस प्रारूप में उसका न्यूनतम स्कोर था ।

मेजबान ने यह लक्ष्य दो सौ से अधिक गेंद बाकी रहते पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया । कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके पांच विकेट लेने वाली आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगान शूट के आगे जेमिमा रौड्रिग्स (42 गेंद में  23 रन) के अलावा भारत के अनुभवी बल्लेबाज टिक नहीं सके ।

गेंदबाजों ने हालांकि अच्छा प्रदर्शन करके आस्ट्रेलिया के पांच विकेट निकाल दिये  थे लेकिन लक्ष्य इतना छोटा था कि किसी चमत्कार की उम्मीद नहीं थी । भारत के लिये एकमात्र अच्छी बात तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर की अगुवाई में युवा गेंदबाजों का प्रदर्शन रहा और कोच अमोल मजूमदार ने भी स्वीकार किया कि अगर बल्लेबाज समझदारी से खेलते तो मैच का नतीजा कुछ और हो सकता था ।

मजूमदार ने मैच के बाद कहा था ,‘‘ अगर हमारे बल्लेबाज बेहतर खेलते तो मैच हमें अच्छे स्कोर की उम्मीद थी । वैसे यह विकेट बल्लेबाजी के लिये अच्छा नहीं था क्योंकि आस्ट्रेलिया ने भी सौ रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट गंवा दिये ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अगर हम बल्लेबाजी में बेहतर प्रदर्शन करते तो स्कोरबोर्ड पर और रन होते । इसके बाद तो क्रिकेट में कुछ भी हो सकता है । युवा गेंदबाजों  ने बेहतरीन प्रदर्शन किया जो भारतीय क्रिकेट के लिये अच्छा संकेत है । स्पिनर प्रिया मिश्रा का यह दूसरा ही अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट है । उसने न्यूजीलैंड के खिलाफ अच्छा खेला था और आज भी प्रभावी रही ।टिटास साधू ने अच्छा पदार्पण किया जबकि रेणुका सिंह का प्रदर्शन प्रभावी रहा । ’’

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के विवादास्पद फैसले के बाद भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाये, बल्लेबाजों ने खराब शॉट खेले और विकेटों के बीच दौड़ भी खराब रही । न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले महीने ही शतक जमाने वाली स्मृति मंधाना (नौ) तीसरे ओवर में शूट का पहला शिकार हुई और इसके बाद से भारतीय पारी का पतन शुरू हो गया । चोट के कारण लंबे समय बाद टीम में लौटी हरलीन देयोल कोई कमाल नहीं कर सकी जबकि युवा प्रिया पूनिया ने भी निराश किया ।

टी20 विश्व कप में नाकामी और व्यक्तिगत खराब प्रदर्शन के कारण दबाव में चल रही कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शुरूआत तो अच्छी की लेकिन टिक नहीं सकी । वहीं जेमिमा रौड्रिग्स और न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर रहने के बाद टीम में लौटी  रिचा घोष ने भी निराश किया और उनके आउट होने के बाद भारतीय बल्लेबाजी में गहराई का अभाव साफ नजर आया ।

भारत के लिये राहत की बात गेंदबाजों का प्रदर्शन रही । रेणुका ने एक ही ओवर में एलिसे पेरी और बेथ मूनी के विकेट लेकर सनसनी फैला दी थी तो अपनी दूसरी श्रृंखला खेल रही लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा ने दो ओवर में ग्यारह रन देकर दो विकेट चटकाये । भारत को दूसरे मैच में भी गेंदबाजों से इस प्रदर्शन के दोहराव की उम्मीद होगी जबकि आस्ट्रेलिया का ट्रंप कार्ड मेगान का शानदार फॉर्म है ।

टी20 विश्व कप में अपनी टीम के लिये सर्वाधिक आठ विकेट लेने वाली मेगान ने डब्ल्यूबीबीएल में एडीलेड स्ट्राइकर्स के लिये 13 विकेट लिये । उन्होंने हालांकि स्वीकार किया कि भारत को हलके में लेना गलती होगी और दूसरे मैच में भारतीय टीम मजबूती के साथ वापसी करेगी ।

मेगान ने कहा था ,‘‘ भारत को कमतर नहीं आंका जा सकता और हम आत्ममुग्ध होने की गलती नहीं करेंगे  । मुझे लगता है कि भारतीय बल्लेबाज अगले मैच में मजबूती से वापसी करेंगे लेकिन मैने अपनी गेंदबाजी पर काफी काम किया है और मुझे इस लय को कायम रखने की उम्मीद है ।

अक्टूबर में टी 20  विश्व कप के सेमीफाइनल में हारी भारतीय टीम ने पिछले महीने न्यूजीलैंड को घरेलू वनडे श्रृंखला में 2-1 से हराया था । आस्ट्रेलिया में भारत ने अब तक सत्रह वनडे में से चार ही जीते हैं । पिछली बार 2021 में यहां तीन मैचों की श्रृंखला में आस्ट्रेलिया ने भारत को 2-1 से हराया था ।

आस्ट्रेलिया ने पिछली बार जनवरी में मुंबई में खेली गई श्रृंखला में तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया था । उस श्रृंखला में 260 रन बनाने वाली फीबी लिचफील्ड ने एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों को परेशान करते हुए सिफ 29  गेंद में 35 रन बनाये जबकि आस्ट्रेलिया के लिये पदार्पण करने वाली जार्जिया वोल ने   42 गेंद में   46 रन बनाकर भारतीयों के लिये खतरे की घंटी बजा दी है ।

श्रृंखला का आखिरी मैच पर्थ में ग्यारह दिसंबर को होगा ।  

टीमें :

भारत : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, उमा छेत्री, हरलीन देयोल, रिचा घोष, तेजल हसाबनिस, मिन्नू मनी, प्रिया मिश्रा, प्रिया पूनिया, अरूंधति रेड्डी, जेमिमा रौड्रिग्स, टिटास साधू, दीप्ति शर्मा, रेणुका सिंह ठाकुर, साइमा ठाकौर, राधा यादव ।  

आस्ट्रेलिया : ताहलिया मैकग्रा (कप्तान), एशले गार्डनर, डार्सी ब्राउन, किम गार्थ, अलाना किंग, फोबे लिचफील्ड, सोफी मोलिनू, बेथ मूनी, एलिसे पैरी, मेगान शट, अनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वोल, जॉर्जिया वेयरहैम ।

मैच का समय : सुबह 9 . 45 भारतीय समयानुसार ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट