देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन के नेताओं का एकमात्र मकसद सत्ता हासिल करना है : शुभेंदु

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता केवल सत्ता हथियाने में रुचि रखते हैं।

कोलकाता, 10 सितंबर पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने रविवार को आरोप लगाया कि ‘इंडिया’ गठबंधन के नेता केवल सत्ता हथियाने में रुचि रखते हैं।

उन्होंने दावा किया कि भाजपा ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो देश की जनता के लिए काम करती है।

पश्चिम मेदिनीपुर जिले के घाटल में भाजपा की एक बैठक को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों के नेता अवसरवादी हैं और प्रधानमंत्री बनने की दौड़ में हैं, लेकिन वे देश को एक इंच भी आगे नहीं ले जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘आजादी के बाद से कई प्रधानमंत्री हुए। उनमें से कई अकेले कांग्रेस से थे। उन्होंने देश के लिए क्या किया? भाजपा को छोड़कर किसी ने भी जनता के जीवन में सुधार के लिए काम नहीं किया।’’

नंदीग्राम विधायक ने कहा, ‘‘इंडिया गठबंधन अपने आंतरिक विरोधाभासों के कारण समाप्त हो जाएगा, बस दिन गिनें।’’

भाजपा नेता ने कहा कि धूपगुड़ी उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस की जीत वास्तविक तस्वीर को प्रतिबिंबित नहीं करती।

उन्होंने कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस ने अपने कम से कम 30,000 वोट खो दिए हैं और अगर वामपंथियों और कांग्रेस के वोट टीएमसी को नहीं गए होते तो परिणाम अलग होते। लोकसभा चुनाव में उत्तर बंगाल के अलग परिणाम होंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी