देश की खबरें | अधिकारी ने दिल्ली की एक महिला के खिलाफ धमकी देने और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र निवासी एक अधिकारी ने दिल्ली की एक महिला के खिलाफ उसे धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है।
जयपुर, सात सितंबर जयपुर के मुहाना थाना क्षेत्र निवासी एक अधिकारी ने दिल्ली की एक महिला के खिलाफ उसे धमकी देकर ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज करवाया है।
दर्ज प्राथमिकी में अधिकारी ने तलाकशुदा महिला पर शादी करने और शादी नहीं करने पर 1.50 करोड़ रुपये देने की मांग का आरोप लगाया है । महिला अधिकारी को झूठे मामले में फंसाने और आत्महत्या करने की धमकी दे रही है।
अधिकारी की ओर से मुहाना थाने में शुक्रवार (एक सितंबर) को दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दिल्ली के ओल्ड राजेन्द्र नगर निवासी 32 वर्षीय महिला द्वारा उन्हें तरह तरह से परेशान करने और मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया गया है।
इसमें कहा गया है कि अधिकारी ने महिला पर उसके (अधिकारी) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और अन्य के तहत झूठी प्राथमिकी दर्ज कराने की धमकी दी है ।
प्राथमिकी के अनुसार महिला ने अधिकारी के परिवार वालो को भी बदनाम करने और छवि खराब करने की धमकी दी है। प्राथमिकी में कहा गया है कि झूठे मुकदमों में न फंसने की एवज में महिला ने बार बार ये मांग रखी कि मैं (अधिकारी) उससे बात करता रहूं और मेरी मंगेतर से बात न करूं, मैं उससे शादी कर लूं या उसे 1.5 करोड़ रुपये दूं।
अधिकारी ने प्राथमिकी के साथ आरोपों के सबूत भी संलग्न किये है।
राजस्थान के सवाईमाधोपुर निवासी अधिकारी युवराज मरमट छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक अधिकारी हैं।
पुलिस ने दर्ज प्राथमिकी के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धारा 384, 389, 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)