देश की खबरें | दस राज्यों में पुनर्मतदान की संख्या में कमी आयी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिन 10 राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए, वहां पिछली बार हुए पुनर्मतदान की तुलना में पुनर्मतदान की संख्या में गिरावट आयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

नयी दिल्ली, 30 नवंबर जिन 10 राज्यों में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए, वहां पिछली बार हुए पुनर्मतदान की तुलना में पुनर्मतदान की संख्या में गिरावट आयी है। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

गुजरात, हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना में हुए पिछले विधानसभा चुनावों के दौरान कुल 38 पुनर्मतदान के आदेश दिए गए थे।

इस बार निर्वाचन आयोग ने तेलंगाना को छोड़कर इन राज्यों में कुल छह पुनर्मतदान के आदेश दिये। पुनर्मतदान मुख्य रूप से निर्वाचन अधिकारियों द्वारा की गई गलतियों के चलते कराये गए।

तेलंगाना में पुनर्मतदान का कोई भी फैसला शुक्रवार को किया जाएगा। राज्य में बृहस्पतिवार शाम को मतदान समाप्त हो गया।

एक अधिकारी ने बताया कि पांच राज्यों में चुनाव संपन्न होने के साथ, मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में यह 11वां राज्य चुनाव है।

ग्यारह विधानसभा चुनाव लगभग शून्य पुनर्मतदान के साथ हुए, कुल मिलाकर हिंसा-मुक्त, विशेषकर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी के साथ, जिनमें महिलाएं, आदिवासी, तीसरे लिंग के लोग, वरिष्ठ नागरिक और दिव्यांग शामिल थे।

दस राज्यों के विधानसभा चुनावों में, उनमें से आठ में पिछले चुनावों की तुलना में अधिक मतदान दर्ज किया गया।

अधिकारी ने कहा कि पिछले कुछ चुनावों में सीईसी कुमार द्वारा प्रलोभन-मुक्त चुनावों पर जोर देने के कारण, नौ अक्टूबर को चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद से पांच राज्यों में 2,000 करोड़ रुपये से अधिक की रिकॉर्ड जब्ती की गई है।

कुल मिलाकर, पिछले 11 विधानसभा चुनावों में 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की जब्ती की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now