विदेश की खबरें | सूडान में हिंसा में मारे गए लोगों की संख्या 200 के पार : अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पश्चिमी डरफुर के प्रांतीय गवर्नर खमिस अब्दल्ला अबकर ने बताया कि क्रेनिक शहर में रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 103 अन्य लोग घायल भी हुए।

पश्चिमी डरफुर के प्रांतीय गवर्नर खमिस अब्दल्ला अबकर ने बताया कि क्रेनिक शहर में रविवार को हुई झड़पों में कम से कम 103 अन्य लोग घायल भी हुए।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने शहर में एक संयुक्त सुरक्षा बल पर हमला कर दिया।

अबकर ने वीडियो संदेश में कहा, ‘‘यह अपराध है, मानवता के खिलाफ अपराध है।’’ उन्होंने बताया कि सरकारी प्रतिष्ठानों समेत शहर को नष्ट कर दिया गया है।

हाल के वर्षों में सबसे जानलेवा झड़पों में से एक ये झड़प बृहस्पतिवार को जिनेना से करीब 80 किलोमीटर दूर क्रेनिक के बाहर दो अरब चरवाहों की हत्या के बाद शुरू हुई।

उन्होंने बताया कि इसके बाद ‘जनजवीद’ के नाम से पहचाने जाने वाले अरब मिलिशिया बड़ी संख्या में रविवार तड़के भारी हथियारों के साथ शहर में घुस गए। हिंसा की लपटें रविवार को पश्चिमी डरफुर की प्रांतीय राजधानी जिनेना तक पहुंच गयी और वहां मुख्य अस्पताल पर हमला किया गया।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू