देश की खबरें | देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या पिछले 152 दिन में सबसे कम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.09 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 22 अगस्त भारत में पिछले एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 30,948 नए मामले सामने आए और कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.09 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

रविवार सुबह आठ बजे तक के अद्यतन आंकड़ों के अनुसार संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,24,24,234 हो गए हैं। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में देश में महामारी से 403 और मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतकों की संख्या 4,34,367 पर पहुंच गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बताया गया कि उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 3,53,398 रह गई है जो कि पिछले 152 दिन में सबसे कम है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की राष्ट्रीय दर बढ़कर 97.57 प्रतिशत हो गई है जो कि मार्च 2020 के बाद से सबसे ज्यादा है।

पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 7,942 की गिरावट देखी गई है। शनिवार को 15,85,681 नमूनों की जांच की गई जिसके बाद देश में अब तक की गई कुल जांच की संख्या बढ़कर 50,62,56,239 हो गई है।

दैनिक संक्रमण की दर 1.95 प्रतिशत दर्ज की गई है जो कि पिछले 27 दिन में तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर दो प्रतिशत दर्ज की गई है। यह पिछले 58 दिन के दौरान तीन प्रतिशत से कम रही है।

मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, अब तक 3,16,36,469 लोग कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद ठीक हो चुके हैं और मृतक दर 1.34 प्रतिशत दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh Election Result 2026 LIVE: बांग्लादेश चुनाव 2026 बीएनपी को प्रचंड बहुमत, तारिक रहमान प्रधानमंत्री बनने को तैयार; जमात-ए-इस्लामी को बड़ा झटका

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Pitch Report And Weather Update: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

Australia vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 19th Match Preview: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

PM Modi To Inaugurate New PMO At ‘Seva Teerth’: बदलेगा प्रधानमंत्री कार्यालय का पता, अब 'सेवा तीर्थ' से चलेगी सरकार, पीएम मोदी करेंगे हाईटेक ऑफिस का उद्घाटन

\