ताजा खबरें | अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आने वाले मरीजों की संख्या 17.5 लाख हुई : सरकार

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17.5 लाख हो गई है।

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सरकार ने मंगलवार को राज्यसभा में कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17.5 लाख हो गई है।

आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने उच्च सदन में प्रश्नकाल के दौरान पूरक सवालों के जवाब में यह जानकारी दी। आयुष को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए विभिन्न कदमों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि इसका असर दिख रहा है और न सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी इसके प्रति आकर्षण बढ़ा है।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि दक्षिण दिल्ली के सरिता विहार इलाके में स्थित अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान में छह साल के अंदर ही आने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 17.5 लाख हो गई है।

उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी वहां का दौरा किया था। इसके अलावा कुछ दिन पहले ही 12 अफ्रीकी देशों के राजदूतों ने भी वहां की व्यवस्था देखी।

सोनोवाल ने योग की बढ़ती लोकप्रियता का जिक्र करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर संयुक्त राज्य मुख्यालय परिसर में आयोजित योग कार्यक्रम में दुनिया भर के 135 देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

उन्होंने कहा कि आयुष के जरिए इलाज के वास्ते विदेशों से भारत आने वाले मरीजों के लिए सरकार ने आयुष वीजा श्रेणी को अधिसूचित किया है।

प्रश्नकाल के दौरान ही आयुष राज्य मंत्री मुंजपारा महेंद्रभाई ने बताया कि देश में आयुष मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़कर 780 हो गई है जो 2014 में 523 थी। उन्होंने बताया कि इसी प्रकार आयुष मेडिकल कॉलेजों में स्नातक सीटों की संख्या में 74 प्रतिशत और स्नातकोत्तर सीटों की संख्या में 41 प्रतिशत वृद्धि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\