जरुरी जानकारी | जुलाई में घरेलू उड़ानों के यात्रियो की संख्या जून की तुलना में 7.6 प्रतिशत घटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. जुलाई महीने में 97 लाख से अधिक यात्रियों ने घरेलू उड़ानों के जरिये यात्रा की। यह जून की 1.05 करोड़ यात्रियों की संख्या के मुकाबले 7.6 प्रतिशत कम है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डीजीसीए ने अपने मासिक बयान में कहा कि इस साल जनवरी से जुलाई के दौरान कुल 6.69 करोड़ लोगों ने घरेलू उड़ानों के जरिये यात्रा की।

नयी दिल्ली, 18 अगस्त जुलाई महीने में 97 लाख से अधिक यात्रियों ने घरेलू उड़ानों के जरिये यात्रा की। यह जून की 1.05 करोड़ यात्रियों की संख्या के मुकाबले 7.6 प्रतिशत कम है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। डीजीसीए ने अपने मासिक बयान में कहा कि इस साल जनवरी से जुलाई के दौरान कुल 6.69 करोड़ लोगों ने घरेलू उड़ानों के जरिये यात्रा की।

आमतौर पर बारिश के मौसम में हवाई यात्रा में कमी आती है।

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के यात्रियों की संख्या जुलाई में 57.11 लाख रही। घरेलू बाजार में कंपनी की हिस्सेदारी 58.8 प्रतिशत रही।

डीजीसीए के आंकड़ों के अनुसार विस्तार के यात्रियों की संख्या आलोच्य महीने में 10.13 लाख रही। जबकि एयर इंडिया के यात्रियों की संख्या जुलाई में 8.14 लाख थी।

गो फर्स्ट, स्पाइसजेट, एयर एशिया इंडिया और अलायंस एयर ने क्रमश: 7.95 लाख, 7.76 लाख, 4.42 लाख, 1.12 लाख यात्रियों को सेवाएं दी।

विमानों में सीटों के मुकाबले क्षमता उपयोग स्पाइसजेट में जुलाई महीने में 84.7 प्रतिशत रहा।

इसके अलावा विस्तार, इंडिगो, गो फर्स्ट, एयर एशिया इंडिया और एयर इंडिया के विमानों में क्षमता उपयोग क्रमश: 84.3 प्रतिशत, 77.7 प्रतिशत, 76.5 प्रतिशत, 75.2 प्रतिशत और 71.1 प्रतिशत रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी