देश की खबरें | देश में प्रति 10 लाख उपचाराधीन संक्रमितों की तुलना में संक्रमणमुक्त होने वालों की संख्या अधिक है: सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में प्रति 10 लाख आबादी में से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या प्रति 10 लाख उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या से अधिक है।

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि देश में प्रति 10 लाख आबादी में से कोरोना वायरस से संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या प्रति 10 लाख उपचाराधीन संक्रमितों की संख्या से अधिक है।

मंत्रालय ने संक्रमण के मामलों का शीघ्र पता लगाने और कोरोना वायरस मामलों के प्रभावी प्रबंधन के लिए राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को श्रेय दिया।

यह भी पढ़े | कोरोना के दिल्ली में 2,008 नये मरीज मरीज पाए गए के बाद संक्रमित की संख्या बढ़कर 1,02,831 हुई, अब तक 3,165 की मौत.

मंत्रालय ने एक बयान में बताया कि देश में प्रति 10 लाख 315.8 लोग संक्रमणमुक्त हो गए हैं और प्रति 10 लाख 186.3 संक्रमित लोगों का अभी उपचार चल रहा है।

उसने कहा, ‘‘यह दर्शाता है कि अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या भले ही अधिक है, लेकिन लोग तेजी से ठीक हो रहे हैं और इसी कारण उपचाराधीन लोगों की संख्या कम है।’’

यह भी पढ़े | ब्राजील के प्रेसिडेंट जेयर बोलसोनारो कोरोना पॉजिटिव पाए गए: 7 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इससे यह भी सुनिश्चित हुआ है कि कोरोना वायरस संक्रमण के उपचार संबंधी स्वास्थ्यसेवा सुविधाओं पर दबाव नहीं है।’’

दिल्ली में प्रति 10 लाख संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या सर्वाधिक (3497.1) है, जबकि प्रति 10 लाख उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या 1242.9 है। इसके बाद महाराष्ट्र में प्रति 10 लाख संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या 869.5 है, जबकि प्रति 10 लाख उपचाराधीन संक्रमित लोगों की संख्या 661.6 है।

बयान के अनुसार तमिलनाडु में प्रति 10 लाख उपचाराधीन लोगों की 529.8 संख्या के मुकाबले प्रति 10 लाख 753.0 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जबकि हरियाणा में यह संख्या क्रमश: 140.4 और 480.9 है।

इसमें कहा गया है कि गुजरात में प्रति 10 लाख उपचाराधीन लोगों की 115.7 संख्या के मुकाबले प्रति 10 लाख 358.3 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जबकि राजस्थान में यह संख्या क्रमश: 52.7 और 217.1 है।

मध्य प्रदेश में प्रति 10 लाख उपचाराधीन लोगों की 38.6 संख्या के मुकाबले प्रति 10 लाख 144.6 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं, जबकि ओडिशा में यह संख्या क्रमश: 65.3 और 141.1 है और उत्तर प्रदेश में यह संख्या क्रमश: 38.8 और 85.1 है।

आधिकारिक बयान के अनुसार केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देशानुसार राज्यों ने जांच की संख्या बढ़ा दी है, जिसके कारण मामलों का जल्दी पता चलने में मदद मिली।

भारत में कोविड-19 के 22,252 नए मामले सामने आने के बाद मंगलवार को देश में संक्रमण के मामले बढ़कर सात लाख के पार पहुंच गए। महज पांच दिन में ही संक्रमण के मामले छह लाख से सात लाख हो गए हैं। वहीं इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या भी 20,000 के पार पहुंच गई है।

देश में अभी तक 4,39,947 लोग ठीक हो चुके हैं और 2,59,557 लोगों का इलाज जारी है।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ मरीजों के ठीक होने की दर अभी 61.13 प्रतिशत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\