देश की खबरें | गुजरात में कोविड-19 से मौतों का आंकड़ा एक हजार के पार पहुंचा, संक्रमण के 412 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है और संक्रमण के 412 नये मामले सामने आये है।

जियो

अहमदाबाद, 30 मई गुजरात में शनिवार को कोरोना वायरस के कारण मृतकों की संख्या एक हजार के पार पहुंच गई है और संक्रमण के 412 नये मामले सामने आये है।

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस महामारी से 27 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 1,007 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Unlock 1: फेज 3 में अंतरराष्ट्रीय उड़ानें-मेट्रो रेल, सिनेमा हॉल, जिम, स्विमिंग पूल को लेकर सरकार करेगी फैसला.

विभाग ने बताया कि राज्य में इस वायरस से संक्रमण के 412 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 16,356 हो गई है।

आज 621 मरीज स्वस्थ हुए है और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। राज्य में कोविड-19 के कुल 9,230 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के धारावी में 18 नए मरीज पाए गए, एक पीड़ित की मौत: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

गुजरात में कोरोना वायरस से संबंधित आंकड़े इस प्रकार है: मामलों की संख्या 16,356, नये मामले 412, मौत 1,007, स्वस्थ होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई मरीजों की संख्या 9,230, सक्रिय मामले 6,119 और अब तक 2,05,780 लोगों के नमूनों की जांच हुई है।

अहमदाबाद में कोरोना वायरस के 284 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की संख्या बढ़कर 11,881 हो गई है जबकि शनिवार को 24 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या 822 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि गुजरात में कोविड-19 से हुई 27 मौतों में से 24 लोगों की मौत अहमदाबाद में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड