MP: इंदौर के बाल आश्रम में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता से बीमार बच्चों की तादाद 38 हुई

इंदौर में विशेष बच्चों के एक आश्रम में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

(Photo Credits Pixabay)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 3 जुलाई : इंदौर में विशेष बच्चों के एक आश्रम में संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण सात और बच्चों को एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद इस समस्या के कारण अस्पताल में भर्ती बच्चों की तादाद बढ़कर 38 पर पहुंच गई है. प्रशासन के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. जिलाधिकारी आशीष सिंह ने बताया, ‘‘मल्हारगंज थाना क्षेत्र में श्री युगपुरुष धाम बाल आश्रम में मंगलवार देर रात सात और बच्चों में उल्टी-दस्त के लक्षण दिखाई दिए जिन्हें शासकीय चाचा नेहरू बाल चिकित्सालय में भर्ती कराया गया.’’

उन्होंने बताया कि अस्पताल लाए गए 38 बच्चों में से चार बच्चे गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती हैं, हालांकि उनकी हालत में सुधार हो रहा है. जिलाधिकारी ने बताया कि प्रशासन का दल अगले 48 घंटे तक आश्रम के सभी बच्चों के स्वास्थ्य पर निगाह रखेगा. उन्होंने कहा कि भोजन और राशन के नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा कि संदिग्ध खाद्य विषाक्तता का स्रोत क्या था. यह भी पढ़ें : Hathras Stampede Tragedy: हाथरस भगदड़ मामले को लेकर सुप्रीम कोर्ट और इलाहाबाद हाईकोर्ट में PIL दाखिल, न्यायिक जांच की उठी मांग

जिलाधिकारी ने कहा कि संदिग्ध खाद्य विषाक्तता के कारण हुए संक्रमण से सोमवार और मंगलवार को आश्रम के कुल चार बच्चों की मौत हुई है, जबकि इस संस्थान के एक अन्य बच्चे ने रविवार को दिमागी दौरे के बाद दम तोड़ा था. उन्होंने बताया कि जान गंवाने वाले ये बच्चे पहले से ही किसी न किसी शारीरिक या मानसिक समस्या से जूझ रहे थे. उन्होंने बताया कि प्रशासन की उच्च स्तरीय समिति अलग-अलग पहलुओं पर आश्रम की विस्तृत जांच कर रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड