देश की खबरें | भारत में कोविड-19 के मामलों की संख्या बढ़कर 85 लाख से अधिक हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है। रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, आठ नवंबर भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 85 लाख से अधिक हो गई है। इनमें से ठीक हो चुके लोगों की तादाद बढ़कर 78,68,968 होने के साथ ही संक्रमण से उबरने की राष्ट्रीय दर 92.49 पर पहुंच गई है। रविवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

सुबह आठ बजे जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार एक दिन में संक्रमण के 45,674  मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 85,07,754 हो गई है। इसके अलावा 559 और रोगियों की मौत के साथ ही मृतकों की तादाद बढ़कर 1,26,121 हो गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली: PM मोदी ने बीजेपी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी के जन्मदिन पर की उनसे की मुलाकात, गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद: 8 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारत में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.48 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार उपचाराधीन रोगियों की संख्या लगातार 10वें दिन छह लाख से कम रही।

यह भी पढ़े | 4 years of Demonetisation: नोटबंदी के 4 साल पुरे, कांग्रेस का प्रधानमंत्री पर निशाना, कहा-पीएम के स्टंटबाजी की सजा हर देश को भुगतनी पड़ी है.

आंकड़ों में कहा गया है कि देश में फिलहाल उपचाराधीन रोगियों की संख्या 5,12,665 है जो संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या का 6.03 प्रतिशत है।

मंत्रालय के अनुसार भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख और 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक हो गई थी।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में सात नवंबर तक कुल 11,77,36,791 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इनमें शनिवार को किये गये 11,94,487 परीक्षण भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\