देश की खबरें | केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि केंद्र में अगले साल उनकी पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनेगी।

कोहिमा, 22 फरवरी कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि केंद्र में अगले साल उनकी पार्टी के नेतृत्व में गठबंधन सरकार बनेगी।

उन्होंने नगालैंड के दिमापुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए मंगलवार को यह टिप्पणी की।

खरगे ने कहा, ‘‘केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आएगा। हम दूसरी पार्टियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। भाजपा को बहुमत नहीं मिलेगा... अन्य सभी दल साथ आएंगे। हम संविधान और लोकतंत्र का अनुसरण करेंगे...चाहे 100 मोदी या शाह आ जाएं। यह भारत है और संविधान बहुत मजबूत है।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह टिप्पणी ऐसे समय की है जब विपक्षी एकजुटता की कवायद को लेकर लगातार चर्चा है और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिछले दिनों कांग्रेस से विपक्षी गठबंधन पर जल्द कदम उठाने की अपील की थी।

नीतीश कुमार ने गत शनिवार को कहा था कि कांग्रेस को 'भारत जोड़ो यात्रा' से बने माहौल का लाभ उठाते हुए भाजपा विरोधी दलों को एकजुट कर गठबंधन बनाना चाहिए और अगर ऐसा हो गया तो 2024 के लोकसभा चुनाव में अभी 300 से ज्यादा सीट वाली भारतीय जनता पार्टी को 100 से भी कम सीट पर समेटा जा सकता है।

खरगे ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि उसने विधायकों को लालच देकर या डरा-धमका कर छह से सात राज्यों में विपक्ष की सरकारों को अस्थिर किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी