देश की खबरें | फैजाबाद जंक्शन का नया नाम ‘अयोध्‍या कैंट' होगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्‍या कैंट' करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

लखनऊ, 23 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिला स्थित फैजाबाद जंक्शन का नाम बदलकर 'अयोध्‍या कैंट' करने का फैसला किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने शनिवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, ‘‘उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम 'अयोध्‍या कैंट' करने का निर्णय लिया है।’’

एक अन्य ट्वीट में बताया गया, ''भारत सरकार ने फैजाबाद रेलवे जंक्शन का नाम 'अयोध्या कैन्ट' करने के निर्णय पर सहमति दे दी है। इस पर उत्तरप्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने अधिसूचना जारी करने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है।''

फैजाबाद रेलवे स्टेशन की स्थापना सन 1874 में की गई थी और मौजूदा समय में यह उत्तर रेलवे के अंतर्गत आता है। यह लखनऊ-वाराणसी रेल मार्ग पर स्थित है। फैजाबाद जंक्शन से मुंबई, दिल्ली, अहमदाबाद, दुर्ग, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, अमृतसर, गोरखपुर, झांसी, आगरा कैंट, आगरा किला, मथुरा, जम्मू तवी, गुवाहाटी, ओखा, डिब्रूगढ़, छपरा, पटना, जयपुर, कोटा, जोधपुर, इंदौर, लुधियाना, धनबाद और प्रयागराज के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध है।

उल्लेखनीय है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार ने वर्ष 2018 में फैजाबाद जिला और मंडल का नाम बदलकर अयोध्या कर दिया था। इसके अलावा भाजपा सरकार ने इलाहाबाद जिले का नाम बदलकर प्रयागराज और मुगलसराय जंक्शन (रेलवे स्टेशन) का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी