जरुरी जानकारी | वारी एनर्जीज का शुद्ध लाभ मार्च तिमाह में दोगुना होकर 648 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वारी एनर्जीज का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में आमदनी बढ़ने से दोगुना होकर 648.49 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल वारी एनर्जीज का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में आमदनी बढ़ने से दोगुना होकर 648.49 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा कि समीक्षाधीन तिमाही के लिए उसकी आमदनी 37.69 प्रतिशत बढ़कर 4,140.92 करोड़ रुपये रही।

कंपनी ने कहा, “कर पश्चात लाभ (पीएटी) 648.49 करोड़ रुपये रहा, जो वर्ष-दर-वर्ष 254.49 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि है।”

पूरे वित्त वर्ष 2024-25 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 107.08 प्रतिशत की सालाना वृद्धि के साथ 1,932.15 करोड़ रुपये रहा। इस दौरान कंपनी की आमदनी 27.62 प्रतिशत बढ़कर 14,846.06 करोड़ रुपये रही है।

मार्च, 2025 तक वारी के पास 25 गीगावाट से अधिक का ऑर्डर बुक है, जिसका मूल्य 47,000 करोड़ रुपये है। इसमें मांग मार्की यूटिलिटी-स्केल डेवलपर्स और वाणिज्यिक और औद्योगिक (सीएंडआई) खंड से आ रही है।

कंपनी का कुल उत्पादन वित्त वर्ष 2024-25 में 7.13 गीगावाट रहा, जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में यह 4.77 गीगावाट था।

वारी एनर्जीज लिमिटेड के पूर्णकालिक निदेशक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित पैठणकर ने कहा, “चालू वित्त वर्ष (2025-26) के लिए हमारा ईबीआईटीडीए (कर पूर्व आमदनी) अनुमान 5,500 करोड़ रुपये से 6,000 करोड़ रुपये है। हमारी ऑर्डर बुक की गुणवत्ता और निष्पादन क्षमताएं हमें इन संख्याओं को प्राप्त करने में सक्षम बनाएंगी।”

कंपनी के निदेशक मंडल ने मार्च, 2025 में अमेरिका के टेक्सास के ब्रुकशायर में कंपनी की सुविधा में अतिरिक्त 1.6 गीगावाट मॉड्यूल विनिर्माण लाइन की स्थापना को मंजूरी दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड