देश की खबरें | ननिहाल आए लड़के की पड़ोसी किशोर ने की हत्या
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले के लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल आये 10 साल के बालक की पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया है।
रायबरेली (उत्तर प्रदेश), 18 मई जिले के लालगंज कोतवाली थाना क्षेत्र में अपने ननिहाल आये 10 साल के बालक की पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने हत्यारोपी को पकड़ लिया है।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को यहां बताया कि मध्य प्रदेश के विदिशा जिले का निवासी आयुष (10) गर्मियों की छुट्टी में कुछ दिन पहले अपनी मां रूपाली के साथ सैंबसी गांव स्थित अपने ननिहाल आया था। उन्होंने बताया कि बुधवार को वह बच्चों के साथ खेल रहा था, तभी अचानक वह गायब हो गया। परिजनों ने खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोपहर बाद परिजन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शाम को पुलिस गांव पहुंची और आयुष के साथ खेल रहे बच्चों से पूछताछ की।
उन्होंने बताया कि इस दौरान पुलिस को पड़ोस में रहने वाले 14 वर्षीय एक किशोर पर संदेह हुआ तो उसे कोतवाली लाकर पूछताछ की जिसमें उसने हत्या करने का अपराध स्वीकार किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसकी निशानदेही पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को एक घर से आनंद का शव बरामद किया। उसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे।
मृतक के मामा वीरेश मिश्रा ने आरोपी किशोर, उसके पिता चंद्रशेखर व भाई मनमोहन अवस्थी के विरूद्ध अपहरण व हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करायी है।
लालगंज कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि आरोपी ने फिरौती वसूलने के लिए आयुष का अपहरण किया था। भेद खुलने के डर से उसने उसकी हत्या कर दी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)