विदेश की खबरें | कोरोना वायरस के कारण अगले साल और बढ़ेगी मानवीय मदद की आवश्यकता: संयुक्त राष्ट्र

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इसका कारण कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और संघर्षों, प्रवासियों की समस्याओं एवं ग्लोबल वार्मिंग समेत वैश्विक चुनौतियां हैं।

इसका कारण कोरोना वायरस वैश्विक महामारी और संघर्षों, प्रवासियों की समस्याओं एवं ग्लोबल वार्मिंग समेत वैश्विक चुनौतियां हैं।

मानवीय मामलों के समन्वय के लिए संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (ओसीएचए) का पूर्वानुमान है कि इस साल की तुलना में 2021 में 40 प्रतिशत अधिक लोगों को इस प्रकार की मदद की आवश्यकता होगी।

यह भी पढ़े | दुनियाभर में कोरोना मामलों की संख्या 6.3 करोड़ के पार : जॉन्स हॉपकिन्स.

ओसीएचए ने मंगलवार को अपने ताजा वार्षिक ‘वैश्विक मानवीय अवलोकन’ में कहा कि जरूरतमंद 16 करोड़ लोगों तक पहुंचने के लिए उसे 35 अरब डॉलर की आवश्यकता होगी। यह राशि 17 अरब डॉलर की उस राशि के दुगुने से भी अधिक है, जो इस साल अंतरराष्ट्रीय मानवीय मदद के लिए दान के रूप में अब तक मिली है।

संयुक्त राष्ट्र मानवीय मामलों के प्रमुख मार्क लोकॉक ने कहा कि इस साल मानवीय सहायता की आवश्यकता के पूर्वानुमान की तस्वीर सबसे निराशाजनक एवं अंधकारमय है और इसका कारण यह है कि वैश्विक महामारी ने पृथ्वी पर सबसे कमजोर एवं वंचित देशों को सर्वाधिक नुकसान पहुंचाया है।

यह भी पढ़े | वाशिंगटन के गवर्नर जे इंसली ने की कोविड एक्सपोजर नोटिफिकेशन टूल की घोषणा.

उन्होंने कहा, ‘‘1990 के दशक के बाद से पहली बार अत्यधिक गरीबी बढ़ेगी, औसत आयु प्रत्याशा दर गिरेगी तथा एचआईवी, टीबी और मलेरिया से मरने वालों की वार्षिक संख्या दुगुनी होगी। हमें भुखमरी झेल रहे लोगों की संख्या भी लगभग दुगुनी होने की आशंका है।’’

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने कहा कि मानवीय मदद का बजट कोविड-19 के असर के कारण बेहद कम पड़ रहा है।

लोकॉक ने कहा कि यमन में ‘‘बड़े स्तर पर अकाल’’ का खतरा है। संकटग्रस्त सीरिया को बड़ी वित्तीय मदद की आवश्यकता हैं

ओसीएचए ने कहा कि इनके अलावा अफगानिस्तान, कांगो, हैती, नाइजीरिया, दक्षिण सूडान, यूक्रेन और वेनेजुएला को मदद की आवश्यकता है। इस सूची में शामिल नए नामों में मोजाम्बिक, पाकिस्तान और जिम्बाब्वे भी शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 42nd Match Scorecard: पल्लेकेले में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रनों से दी शिकस्त, विल जैक्स ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें ENG बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\