ताजा खबरें | ऐसे माहौल की जरूरत जिसमें महिलाएं पूरी क्षमता के साथ खुद को व्यक्त कर सकें : नायडू

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि हमें एक ऐसा माहौल सुनिश्चित करने की जरूरत है जिसमें महिलाएं अपनी पूरी क्षमता के साथ खुद को व्यक्त कर सकें।

नयी दिल्ली, आठ मार्च राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कहा कि हमें एक ऐसा माहौल सुनिश्चित करने की जरूरत है जिसमें महिलाएं अपनी पूरी क्षमता के साथ खुद को व्यक्त कर सकें।

उन्होंने राज्यसभा में कहा कि हमें ऐसा माहौल सुनिश्चित करने की आवश्यकता है जिसमें महिलाएं शब्दों और कार्यों- दोनों तरह से अपनी पूरी क्षमता के साथ खुद को व्यक्त कर सकें। इस मौके पर उन्होंने सदन की महिला सदस्यों और महिला नागरिकों द्वारा देश के विकास में दिए गए योगदान की सराहना की। सभापति ने कहा कि वह कामना करते हैं कि उन्हें भविष्य में भी अधिक शक्ति मिले।

नायडू ने कहा कि आज आठ मार्च यानी अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है जो पूरे विश्व में महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाने तथा उनके दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयासों का सम्मान करने का दिन है।

उन्होंने कहा कि यह सामाजिक-आर्थिक विकास और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं को उनका हक सुनिश्चित करने के मार्ग में आने वाली बाधाओं पर गौर करने का भी दिन है। इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के लिए संयुक्त राष्ट्र का विषय "नेतृत्व में महिलाएं : कोविड-19 दुनिया में समान भविष्य की प्राप्ति" है।

उन्होंने कहा कि यह विषय कोविड-19 महामारी से उबरने और समान भविष्य को आकार देने में दुनिया भर की महिलाओं और लड़कियों द्वारा किए गए जबरदस्त प्रयासों को रेखांकित करता है।

नायडू ने कहा कि कोविड-19 सदी में एक बार आने वाला स्वास्थ्य संकट है और इसने संकट से लड़ने के मानव संकल्प की परीक्षा ली है। उन्होंने कहा कि दुनिया भर में और भारत में भी महिलाएं इस महामारी से मुकाबला करने में सबसे आगे रही हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\