देश की खबरें | राजग सरकार आंबेडकर के आदर्शों पर दलितों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को गुंटूर जिले में कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बीआर आंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर दलितों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

पोन्नेकल्लू, 14 अप्रैल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को गुंटूर जिले में कहा कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार बीआर आंबेडकर के आदर्शों से प्रेरित होकर दलितों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने दलितों के लिए आंबेडकर के अथक संघर्ष के मद्देनजर ‘आंबेडकर ओवरसीज एजुकेशन स्कीम’ को फिर से शुरू करने का वादा किया, जो अनुसूचित जाति (एससी) के विद्यार्थियों को विदेश में शिक्षा प्राप्त करने में सक्षम बनाती है।

नायडू ने आंबेडकर जयंती के मौके पर एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “आंबेडकर एक सच्चे योद्धा थे, जिन्होंने दलितों के लिए अथक संघर्ष किया और प्रदेश की गठबंधन सरकार उनके आदर्शों से प्रेरित होकर दलितों के उत्थान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।”

भारतीय संविधान के निर्माता और स्वतंत्र भारत के पहले कानून मंत्री आंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्यप्रदेश के महू में हुआ था।

मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए और अधिक आवासीय विद्यालय स्थापित करने का वादा किया।

नायडू ने जोर देकर कहा कि तेदेपा ने दलित कल्याण को प्राथमिकता दी है।

उन्होंने कहा कि राजग सरकार कल्याण, विकास और सुशासन को एक साथ जोड़ने पर गर्व करती है।

नायडू ने कहा कि इसके अलावा राज्य सरकार का लक्ष्य हर घर को नल से जल, मुफ्त बिजली, इंटरनेट, शौचालय और अपना घर उपलब्ध कराना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है पांचवां मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

LSG vs DC, TATA IPL 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: लखनऊ में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

War Lockdown Notice PDF Goes Viral: व्हाट्सएप पर वायरल ‘वॉर लॉकडाउन नोटिस’ से मचा हड़कंप, सच्चाई जानकर रह जाएंगे हैरान