देश की खबरें | राजग सरकार ने बिहार में ‘हिंदू-मुस्लिम झगडों’ को खत्म किया: नीतीश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी और सांप्रदायिक दंगों में नामजद लोगों को न्याय के कटघरे में लाने जैसे कदम उठाकर राज्य में होने वाले ‘‘हिंदू-मुस्लिम झगड़ों’’ को खत्म किया है।

पटना, चार मार्च बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उनके नेतृत्व वाली सरकार ने कब्रिस्तानों की घेराबंदी और सांप्रदायिक दंगों में नामजद लोगों को न्याय के कटघरे में लाने जैसे कदम उठाकर राज्य में होने वाले ‘‘हिंदू-मुस्लिम झगड़ों’’ को खत्म किया है।

कुमार बिहार विधानमंडल के संयुक्त सत्र में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए यह टिप्पणी की।

जनता दल (यू) के अध्यक्ष ने अपनी चिरपरिचित अंदाज में कहा, ‘‘2005 में सत्ता में आने से पहले कानून-व्यवस्था की स्थिति इतनी दयनीय थी कि लोग शाम ढलने के बाद अपने घरों से बाहर निकलने से डरते थे। खराब सड़कों के कारण आवागमन भी मुश्किल हो गया था।’’

कुमार ने अपनी टिप्पणी पर हंगामा करने वाले विपक्षी सदस्यों पर नाराजगी जताते हुए कहा, ‘‘आप लोग बच्चे हैं। क्या आपको पता है कि उस समय क्या स्थिति थी?’’

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की ओर इशारा करते हुए कुमार ने कहा, ‘‘वह भी बच्चे हैं।’’

उन्होंने प्रेस दीर्घा की ओर अंगुली से इशारा करते कहा, ‘‘पत्रकारों से पूछिए कि उस समय हालात कितनी खराब थी।’’

मुख्यमंत्री ने अप्रत्यक्ष रूप से राजद-कांग्रेस गठबंधन का भी जिक्र करते हुए कहा, ‘‘पहले, राज्य में हमेशा हिंदू और मुस्लिम समुदायों के बीच झगड़ा होता था। जो लोग मुस्लिम वोट लेते थे, वे इसे कभी खत्म नहीं कर सके। जब मैंने कार्यभार संभाला, तो कब्रिस्तान के लिए जमीन पर विवाद एक प्रमुख कारक के रूप में पहचाना गया। इसलिए, हजारों कब्रिस्तानों की घेराबंदी की गई, जिसका पूरा खर्च सरकार ने उठाया।’’

कुमार ने इस बात का उल्लेख भी किया कि सरकार ने उन सभी लोगों को न्याय के कटघरे में खड़ा किया, जिनके बारे में कहा गया था कि वे 1989 के भागलपुर दंगों में शामिल थे।

कुमार ने कहा कि सरकार ने ‘‘हिंदू-मुस्लिम झगड़ों’’ को इसी तरह खत्म किया।

इसके तुरंत बाद, विपक्षी विधायक सदन से वॉकआउट कर गए।

मुख्यमंत्री ने उन पर कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘चुनाव के बाद, हम वापस आएंगे और वे कहीं के नहीं रहेंगे। वे भाग गए हैं क्योंकि उन्हें न तो कुछ पता है और न ही कुछ समझ है।’’

जद (यू) अध्यक्ष ने राजग में जदयू की वापसी का उल्लेख करते हुए इस बात पर जोर दिया, ‘‘हम फिर से साथ हैं और रहेंगे।’’

उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया,‘‘तुम गड़बड़ कर रहे थे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी