देश की खबरें | भारतीयता के मूल्यों से पोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति ‘वैश्विक दक्षिण’ के लिए मानदंड बनेंगे: धर्मेन्द्र प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारतीयता के मूल्यों से पोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसके अंतर्गत राष्ट्रीय क्रेडिट ढांचा (एनसीआरएफ), राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) जैसी पहल पूरी दुनिया, विशेष रूप से ‘वैश्विक दक्षिण’ के लिए मानदंड बनेंगे।

नयी दिल्ली, 11 जुलाई केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि भारतीयता के मूल्यों से पोषित राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसके अंतर्गत राष्ट्रीय क्रेडिट ढांचा (एनसीआरएफ), राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) जैसी पहल पूरी दुनिया, विशेष रूप से ‘वैश्विक दक्षिण’ के लिए मानदंड बनेंगे।

वैश्विक दक्षिण में एशिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के देश शामिल हैं।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित ‘विजिटर सम्मेलन 2023’ को संबोधित करते हुए प्रधान ने कहा कि अमृतकाल में शिक्षा के जरिये भारत की लंबी छलांग सुनिश्चित करने के लिए शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों का क्षमता उन्नयन, आधुनिक प्रौद्योगिकी के माध्यम से नई पीढ़ी को सशक्त बनाना जरूरी है।

उन्होंने कहा, ‘‘ हम वैश्विक कल्याण के लिए आज की आवश्यकता के अनुरूप विश्व स्तरीय शोध को बढ़ावा देने के लिए संकल्पित है।’’

शिक्षा मंत्री ने कहा कि भारतीयता के मूल्यों से पोषित नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति और उसके अंतर्गत राष्ट्रीय क्रेडिट ढांचा (एनसीआरएफ), राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन (एनआरएफ) जैसे पहल पूरी दुनिया, विशेषकर वैश्विक दक्षिण के लिए मानदंड बनेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘दो दिनों के विजिटर सम्मेलन में हमने पांच मुद्दों पर गहन चर्चा की, जिसमें हमने यह विचार किया कि अमृतकाल में विकसित भारत के क्या आयाम होंगे? शिक्षा की क्या भूमिका होगी एवं क्या-क्या कदम उठाने होंगे? संस्थानों को किस प्रकार का विस्तार देना होगा तथा क्षमता निर्माण कैसे होगा?

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय क्रेडिट ढांचा (एनसीआरएफ) अनिवार्य है, और इसे लागू करना होगा।

प्रधान ने कहा कि प्रौद्योगिकी के उपयोग के बिना विकास नहीं हो सकता है, ऐसे में शिक्षण संस्थानों से अनुरोध है कि वे नई पीढ़ी को पूरी तरह से प्रौद्योगिकी से जोड़ें।

अनुसंधान के महत्व को रेखांकित करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि हाल ही में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने राष्ट्रीय अनुसंधान फाउंडेशन स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है और मानसून सत्र में इससे संबंधित विधेयक पारित कर इसे कानून का रूप दिया जाएगा।

दीपक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू