देश की खबरें | विधानसभा में नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक ध्वनिमत से पारित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा ने नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक 2022 एवं श्री सांवलिया जी मंदिर (संशोधन) विधेयक 2022 को शुक्रवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

जयपुर, 17 फरवरी राजस्थान विधानसभा ने नाथद्वारा मंदिर (संशोधन) विधेयक 2022 एवं श्री सांवलिया जी मंदिर (संशोधन) विधेयक 2022 को शुक्रवार को ध्वनिमत से पारित कर दिया।

देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने दोनों विधेयक चर्चा के लिए सदन में प्रस्तुत किये।

सदन में विधेयकों पर हुई चर्चा के बाद देवस्थान मंत्री ने विधेयकों के उद्देश्यों एवं कारणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि दोनों विधेयक उच्चतम न्यायालय के निर्देशानुसार लाए गये हैं।

उन्होंने कहा कि इस संशोधन से पहले दोनों मंदिरों के बोर्ड में बोलने और सुनने में अक्षम तथा कुष्ठ रोगी इसके सदस्य नहीं बन सकते थे, इस कारण उनके मन में कुंठा होती थी।

उन्होंने कहा कि दोनों विधेयक उनकी भावनाओं को सम्मान देने के साथ ही उनकी हीन भावना समाप्त करेंगे।

रावत ने बताया कि इन विधेयकों के पारित होने से अब बोलने और सुनने में अक्षम तथा कुष्ठ रोगी भी इन मंदिरों के बोर्ड में अध्यक्ष एवं सदस्य बन सकेंगे और धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा ले सकेंगे।

उन्होंने कहा कि देवस्थान विभाग हमारी संस्कृति और आस्थाओं के संरक्षण का काम कर रहा है और विभिन्न धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पुजारियों के मानदेय में वृद्धि की है। उन्होंने बताया कि देवस्थान विभाग के माध्यम से कोरोना के दौरान मोक्ष-कलश योजना चलाई गई एवं वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के माध्यम से प्रदेशवासियों को तीर्थ यात्रा करवाई जा रही है।

इससे पहले दोनों विधेयकों को सदस्यों द्वारा जनमत जानने के लिए प्रचारित करने के प्रस्ताव को सदन ने ध्वनिमत से अस्वीकार कर दिया।

विधानसभा की कार्यवाही 28 फरवरी तक स्थगित कर दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड