देश की खबरें | महाराष्ट्र के बीड में पुलिसकर्मियों की ‘नेम प्लेट’ पर नहीं होगा उपनाम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले में जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने के प्रयास में पुलिसकर्मी अब बिना उपनाम वाली ‘नेम प्लेट’ लगाएंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, 13 मार्च महाराष्ट्र के बीड जिले में जाति आधारित भेदभाव को खत्म करने के प्रयास में पुलिसकर्मी अब बिना उपनाम वाली ‘नेम प्लेट’ लगाएंगे। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि मध्य महाराष्ट्र के इस जिले में स्थित विभिन्न थानों और विभाग के अन्य कार्यालयों में इस तरह की लगभग 100 ‘नेम प्लेट’ वितरित की गई हैं।

इससे पहले, जनवरी में बीड के पुलिस अधीक्षक नवनीत कंवत ने जातिगत पूर्वाग्रह को रोकने के उद्देश्य से अधिकारियों को एक-दूसरे को उनके उपनाम के बजाय पहले नाम से संबोधित करने का निर्देश दिया था।

अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने सुरक्षाकर्मियों के कार्यालयों में टेबल पर प्रदर्शित करने के लिए ‘नेमप्लेट’ वितरित की हैं, जिन पर उनके उपनाम का उल्लेख नहीं है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही पुलिसकर्मियों की वर्दी पर लगाने के लिए व्यक्तिगत रूप से छोटी ‘नेमप्लेट’ बनवानी होंगी जिन पर उनके उपनाम नहीं होंगे।

पिछले वर्ष दिसंबर में मसाजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के बाद कंवत को बीड के पुलिस अधीक्षक के रूप में तैनात किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू