देश की खबरें | मुस्लिम समाजसेवी ने संभल में लोगों को गुलाल भेंट किया, कहा-पर्व शांतिपूर्वक मनाना चाहिए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. होली पर्व और शुक्रवार को नुमे की नमाज एक ही दिन होने को देखते हुए संभल में एक मुस्लिम समाजदेवी ने मंगलवार को बाजारों में लोगों को पिचकारी, गुलाल और गुलाब भेंट किए और कहा कि दोनों समुदायों को शांतिपूर्वक यह दिन मनाना चाहिए।
संभल (उप्र), 11 मार्च होली पर्व और शुक्रवार को नुमे की नमाज एक ही दिन होने को देखते हुए संभल में एक मुस्लिम समाजदेवी ने मंगलवार को बाजारों में लोगों को पिचकारी, गुलाल और गुलाब भेंट किए और कहा कि दोनों समुदायों को शांतिपूर्वक यह दिन मनाना चाहिए।
इस साल होली 14 मार्च (शुक्रवार) को है।
समाजसेवी सईद अख्तर इसराइली ने बुजुर्गों का आशीर्वाद भी लिया।
पिछले साल दिवाली के मौके पर उन्होंने हिंदू समुदाय के लोगों को दीये और मोमबत्तियां बांटी थीं।
उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमें एक साथ शांतिपूर्वक रहना चाहिए। होली हो या दिवाली, ईद हो या बकरीद, सभी को एक साथ त्योहार मनाना चाहिए... होली मनाई जाएगी और रमजान के दौरान जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी।’’
उन्होंने कहा कि जुमे की नमाज भी शांतिपूर्वक होगी और होली भी शांतिपूर्वक मनाई जाएगी।
इसराइली ने कहा, ‘‘नफरत फैलाने वाले मुट्ठी भर लोग हैं, हमारा काम मोहब्बत फैलाना है। हमारा मकसद है कि देश में सभी हिंदू-मुसलमान भाईचारे से रहें, देश तरक्की करे और प्रदेश भी तरक्की करे।’’
इसराइली ने कहा कि वह कई वर्षों से दीपावली पर दीये और मोमबत्तियां बांटते आ रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘इस बार होली पर मैंने बड़ी संख्या में पिचकारियां, गुलाल और गुलाब भेंट किए और अपने भाइयों को होली की शुभकामनाएं देते हुए बड़ों से आशीर्वाद भी लिया।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)