देश की खबरें | दो युवकों की हत्या, मंदिर परिसर में फांसी पर लटकता मिला साधु का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार को अलग—अलग वारदात में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

सुलतानपुर (उप्र), 23 जुलाई उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में बृहस्पतिवार को अलग—अलग वारदात में कम से कम तीन लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दोस्तपुर थाना क्षेत्र के पहाड़पुर रायपट्टी गांव में सुबह करीब पांच बजे हरिप्रसाद (30) नामक युवक की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

यह भी पढ़े | धारावी इलाके में आज COVID-19 के 6 नए मामले सामने आए : 23 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

परिजन का आरोप है कि हरि प्रसाद की मां कैलाशा देवी ने गत मार्च में डकैती के आरोप में पहाड़पुर रायपट्टी गांव के ही रहने वाले रामसहाय समेत कई लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। मगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस की इस लापरवाही से बेखौफ हुए विपक्षियों ने हरिप्रसाद की हत्या कर दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े | बीजेपी सांसद गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल पर साधा निशाना, PWD को लेकर कही ये बात.

दूसरी घटना थाना अखंडनगर क्षेत्र के कुन्दा भैरवपुर गांव की है। यहां सोनू नामक युवक का शव सुबह गांव के बाहर खेत में पड़ा मिला।

पुलिस के अनुसार सोनू की हत्या लाठियों से पीट—पीट कर की गयी।

वहीं, तीसरी घटना चांदा थाना क्षेत्र के छतौना बाजार के पास बृहस्पतिवार सुबह लगभग साढ़े सात बजे के वीरबाबा मंदिर परिसर में बालयोगी सत्येंद्र आनंद सरस्वती महाराज 'नागा बाबा' (22) का शव पेड़ पर फांसी से लटकता मिला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि साधु की हत्या कर शव को लटकाया गया है।

पुलिस अधीक्षक शिवहरि मीणा ने बताया कि तीनों ही मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तहरीर के अनुरूप मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही तीनों मामलों का खुलासा कर लिया जाएगा।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ