देश की खबरें | पालघर में जलाशयों के पास लोगों की आवाजाही पर रोक लगायी गई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पालघर के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के कारण जिला प्रशासन ने रविवार को एक आदेश जारी कर झरनों, झीलों, बांधों और समुद्र के किनारे लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
पालघर, पांच जुलाई पालघर के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा के कारण जिला प्रशासन ने रविवार को एक आदेश जारी कर झरनों, झीलों, बांधों और समुद्र के किनारे लोगों के आवागमन पर प्रतिबंध लगा दिया है।
दो दिन पहले महाराष्ट्र के जौहर कस्बे के पास कलमंदवी झरने में सेल्फी लेने की कोशिश करते हुए पांच आदमी डूब गए थे जिसके बाद यह आदेश आया है।
जिला कलेक्टर डॉ कैलाश शिंदे ने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आरपराधिक कार्रवाई की जाएगी।
आदेश के अनुसार, मानसून के कारण झरनों, झीलों, बांधों, और समुद्र के किनारे लोगों विशेषकर पिकनिक मनाने वालों की आवाजाही निषिद्ध है।
यह भी पढ़े | Coronavirus: पिछले 24 घंटों में BSF के 36 जवान COVID-19 से संक्रमित, 33 ठीक हुए.
इसमें कहा गया है कि इनमें से कुछ स्थानों पर हादसों की खबरें आई हैं, फिलहाल जिले में कोविड-19 महामारी भी बुरी तरह फैली हुई है।
इन स्थानों पर भीड़ होने पर महामारी रोग अधिनियम के प्रावधानों एवं लॉकडाउन के आदेशों का उल्लंघन होने की पूरी संभावना है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के लिए निषेधात्मक आदेश जारी किया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)