देश की खबरें | ‘इंडिया’ गठबंधन की बैठक का सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाए: अब्दुल्ला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि यहां विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

मुंबई, 30 अगस्त नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि यहां विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ की बैठक के एजेंडे में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा यह होगा कि 2024 का चुनाव कैसे जीता जाये और चुनाव किस मुद्दे पर लड़ा जाएगा।

बैठक में शामिल होने यहां आये जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबला करने के लिए एक आखिरी खाका तैयार करना होगा।

उन्होंने कहा कि एक सितंबर तक यह स्पष्ट हो जाना चाहिए कि ‘इंडिया’ का संयोजक कौन होगा या पहले स्थान पर एक संयोजक की आवश्यकता है या नहीं।

उन्होंने बताया कि जम्मू से पैंथर्स पार्टी भी 31 अगस्त और एक सितंबर को यहां गठबंधन की बैठक में भाग लेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण एजेंडा यह होगा कि चुनाव कैसे जीता जाए, हमारा मुख्य मुद्दा क्या होगा जिस पर हम चुनाव लड़ेंगे। संविधान को कैसे बचाया जाए, देश में भाईचारे की भावना को कैसे बचाया जाए और धार्मिक आधार पर पैदा हुई दरार को कैसे दूर किया जाए, इस पर भी चर्चा होगी।’’

हालांकि सीट बंटवारे पर बातचीत होगी या नहीं, इस सवाल को उन्होंने टाल दिया।

रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये की कटौती के केंद्र के फैसले के बारे में पूछे जाने पर अब्दुल्ला ने कहा कि कीमत को और कम किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\