जरुरी जानकारी | मिलों ने वर्ष 43 लाख टन चीनी निर्यात का अनुबंध किया: इस्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बुधवार को कहा कि चीनी मिलों ने अक्टूबर-सितंबर 2020-21 वर्ष में अब तक 43 लाख टन चीनी निर्यात करने के अनुबंध किए हैं।

नई दिल्ली, 17 मार्च चीनी उद्योग के प्रमुख संगठन भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) ने बुधवार को कहा कि चीनी मिलों ने अक्टूबर-सितंबर 2020-21 वर्ष में अब तक 43 लाख टन चीनी निर्यात करने के अनुबंध किए हैं।

सरकार ने 2020-21 के लिए अधिकतम स्वीकार्य निर्यात कोटा (एमएईक्यू) के तहत 60 लाख टन चीनी के निर्यात की अनुमति दी है। इस्मा ने एक बयान में कहा, ‘‘लगभग 43 लाख टन निर्यात के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।’’ सरकार ने निर्यात कोटा की घोषणा गत 31 दिसंबर को की थी।

बंदरगाहों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिछले विपणन वर्ष के कोटा के तहत अक्टूबर-दिसंबर 2020 के बीच 3,18,000 टन चीनी का निर्यात किया गया था।

इस्मा ने कहा कि चालू चीनी विपणन वर्ष में जनवरी से मार्च के बीच लगभग 22 लाख टन चीनी का भौतिक निर्यात किये जाने की उम्मीद है।

इस्मा ने कहा कि ईरान को चीनी निर्यात पर सरकार से स्पष्टीकरण अभी भी नहीं मिला है।

नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में चीनी उत्पादन 2020-21 के विपणन वर्ष के 15 मार्च तक दो करोड़ 58.6 लाख टन तक पहुंच गया है, जबकि एक साल पहले की अवधि में उत्पादन दो करोड़ 16.1 लाख टन था।

महाराष्ट्र में चीनी उत्पादन 94 लाख टन, उत्तर प्रदेश में 84.2 लाख टन और कर्नाटक में 41.3 लाख टन तक पहुंच गया है। ये देश के तीन शीर्ष चीनी उत्पादक राज्य हैं।

वर्ष 2020-21 में चीनी उत्पादन 3.02 करोड़ टन रहने का अनुमान है जबकि पिछले साल दो करोड़ 74.2 लाख टन का उत्पादन हुआ था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड