देश की खबरें | विधानसभा में बेरोजगारी के मुद़दे को लेकर समाजवादी पार्टी के सदस्‍यों ने सदन का बहिर्गमन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बेरोजगारी और आउटसोर्सिंग के जरिये नौकरी देने के मामले को लेकर सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट होकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

लखनऊ, 28 फरवरी उत्‍तर प्रदेश विधानसभा में शुक्रवार को बेरोजगारी और आउटसोर्सिंग के जरिये नौकरी देने के मामले को लेकर सरकार के जवाब से असंतुष्‍ट होकर राज्य के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी (सपा) के सदस्यों ने सदन से बहिर्गमन किया।

विधानसभा में शुक्रवार को प्रश्‍नकाल के बाद नियम-56 (सदन की कार्यवाही रोककर चर्चा कराने की मांग) के तहत सपा सदस्‍यों ने बेरोजगारी के मामले पर चर्चा की मांग की।

सपा सदस्‍य इंजीनियर सचिन यादव ने ग्राह़यता पर बल देते हुए कहा कि उप्र की 24 करोड़ जनता में 15 से 29 वर्ष के बीच के सात करोड़ युवा नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्‍होंने सरकार पर युवाओं की उपेक्षा करने का आरोप लगाया।

ग्राह़यता पर बल देते हुए सपा के वरिष्‍ठ सदस्‍य कमाल अख्‍तर ने कहा कि सरकार आउटसोर्सिंग के तहत नौकरी देकर आरक्षण खत्‍म करने में लगी है। उन्‍होंने कहा कि सरकार इस‍ीलिए सरकारी नौकरी नहीं देना चाहती है। सपा सदस्‍य पूजा सरोज ने आरोप लगाया कि सरकार बेरोजगारों का सही आंकड़ा नहीं दे रही है।

सदस्‍यों का जवाब देते हुए श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि बेरोजगारी की समस्‍या एक बड़ी चुनौती है और उप्र की सरकार ने चुनौती को उतनी ही संवेदनशीलता के साथ स्‍वीकार किया है। उन्‍होंने कहा कि 2017 से लेकर आज तक सरकार ने जो प्रयास किये हैं, उन प्रयासों का ही असर है कि उप्र की बेरोजगारी दर कम है।

राजभर ने कहा कि जो आंकड़े हम प्रस्‍तुत करते वह भारत सरकार के आंकड़े हैं और इसलिए मैं सम्‍मानित सदन के साथ साथ उप्र की जनता को बताना चाहता हूं कि सरकार ने बेरोजगारी की समस्‍या के समाधान का निरंतर प्रयास किया है।

श्रम मंत्री ने बताया कि 2018-19 में संपूर्ण भारत में बेरोजगारी दर 5.8 प्रतिशत थी और उप्र का सात प्रतिशत था। 2019-20 में भारत की दर 4.8 और उप्र की बेरोजगारी दर 4.5 प्रतिशत थी। 2020-21 में देश में बेरोजगारी दर 4.2 प्रतिशत और उप्र की 4.2 प्रतिशत थी। 2021-22 में देश की दर 4.1 प्रतिशत और उप्र की 2.9 प्रतिशत बेरोजगारी दर थी।

2022-23 में पूरे देश की बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत और उप्र की 2.4 प्रतिशत थी। वर्तमान में देश की बेरोजगारी दर 3.2 प्रतिशत है और उप्र का बेरोजगारी दर तीन प्रतिशत है। यह भारत सरकार का आंकड़ा है।

समाजवादी पार्टी के सदस्‍य राजभर के जवाब से संतुष्‍ट नहीं हुए और नारेबाजी करते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिए। इस बीच विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने कार्यस्‍थगन के प्रस्‍ताव को अग्राहय कर दिया।

सपा सदस्‍यों पर तंज कसते हुए संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्‍ना ने कहा कि “आइना पहले देखा करो, फिर दिखाया करो।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\