देश की खबरें | चुनाव आयोग के कामकाज के तरीके से लोकतंत्र को खतरा, विपक्षी दल इस विषय पर एकजुट: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित गडबड़ी और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान प्रक्रिया को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के कामकाज के तरीके से देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी कांग्रेस ने मतदाता सूचियों में कथित गडबड़ी और चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वर्तमान प्रक्रिया को लेकर बुधवार को आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग के कामकाज के तरीके से देश के लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने यह भी कहा कि इस विषय सभी विपक्षी दल एकजुट हैं तथा संसद वर्तमान बजट सत्र में इन दलों का सामूहिक रुख होगा।

कांग्रेस महासचिवों और प्रदेश प्रभारियों की बैठक में विभिन्न विषयों के साथ इस मामले पर विस्तृत चर्चा हुई।

रमेश ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘हमने वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। हमने चर्चा की कि किस तरह से चुनाव आयोग को व्यवस्थित रूप से कमजोर किया गया है, उसकी शक्तियां छीन ली गई हैं और किस तरह से चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ मतदाता सूची की पूरी जानकारी साझा करने से इनकार कर दिया है।’’

उन्होंने दावा किया कि इस बात के स्पष्ट सबूत हैं कि एक के बाद एक विभिन्न राज्यों में लाखों-करोड़ों मतदाता फर्जी तरीके से बना दिए गए हैं, वास्तविक नाम हटा दिये गये हैं।

रमेश ने कहा, ‘‘यह हरियाणा में सच था, यह महाराष्ट्र में निश्चित रूप से सच था, यह दिल्ली में भी सच है। यह भारतीय लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है और इस पर हमारी लंबी चर्चा हुई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसा कि आप जानते हैं आज केंद्र सरकार के अनुरोध पर उच्चतम न्यायालय में सुनवाई स्थगित हो गई। हम जो भी कदम उठा सकते हैं, उठाते रहेंगे।’’

रमेश ने कहा, ‘‘हमारा मानना ​​है कि भारतीय लोकतंत्र के लिए सबसे गंभीर खतरा अब चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर तथा इस संदर्भ में है कि इस संस्था पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नियंत्रण है।’’

उनका कहना था, ‘‘बाकी सभी पार्टियां हमारे साथ हैं, हमारे सहयोगी दलों में कोई मतभेद नहीं है. हम आने वाले दिनों में जब संसद सत्र फिर से शुरू होगा तो हमारा सामूहिक रुख होगा...यह एक ऐसा मुद्दा है जिसे यूं ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। यह एक बुनियादी मुद्दा है। राजनीतिक दल को मतदाता सूची प्रदान करना चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है। चुनाव आयोग यह रुख अपनाता रहा है कि यह राजनीतिक दल का काम है।’’

उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को 2023 के कानून के तहत मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्तियों के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

SA W vs IND W, 4th T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड