खेल की खबरें | मैनेजर ने कहा, ‘बायो-बबल’ थकान के कारण बिग बैश से हट सकते हैं वार्नर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंडियन प्रीमियर लीग में इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की अगुआई कर रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ‘बायो-बबल’ थकान के कारण बिग बैश लीग 2020 से हट सकते हैं।
मेलबर्न, तीन अक्टूबर इंडियन प्रीमियर लीग में इस समय सनराइजर्स हैदराबाद की अगुआई कर रहे आस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ‘बायो-बबल’ थकान के कारण बिग बैश लीग 2020 से हट सकते हैं।
वार्नर के मैनेजर जेम्स अर्सकिन ने ‘सिडनी मार्निंग हेराल्ड’ से कहा, ‘‘इसका पैसे से कुछ लेना देना नहीं है, बल्कि यह इसलिये हैं कि क्या वह ऐसा करना चाहते हैं या नहीं। ’’
यह भी पढ़े | DC vs KKR, IPL 2020: दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के तूफानी बल्लेबाजों के बीच होगी टक्कर.
उन्होंने कहा, ‘‘मैंने उनसे अभी तक इसके बारे में चर्चा नहीं की है लेकिन मुझे लगता है कि वह बीबीएल (बिग बैश लीग) में खेलने के बजाय अपने परिवार के साथ समय बिना चाहेंगे। ’’
जुलाई में वार्नर ने कहा था कि दुनिया भर में फैली कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें अपने भविष्य के अंतररष्ट्रीय क्रिकेट के बारे में सोचना पड़ सकता है।
बीबीएल का अगला चरण अगले साल दिसंबर से फरवरी तक खेला जायेगा।
आस्ट्रेलिया के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भारत के खिलाफ अपनी घरेलू श्रृंखला के बाद बीबीएल में खेलने के लिये दो-तीन हफ्ते की विंडो मिलने की संभावना है।
गेंद से छेड़छाड़ के कारण लगे एक साल के प्रतिबंध के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शानदार वापसी करने वाले वार्नर की तीन बेटियां हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)