व्यक्ति ने चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या की, खून से सना चाकू लेकर थाने पहुंच गुनाह कबूला

दिल्ली के मंगोलपुरी में शनिवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और खून से सना चाकू लेकर पुलिस थाना पहुंच अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 31 जुलाई : दिल्ली के मंगोलपुरी में शनिवार सुबह 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से चाकू घोंपकर पत्नी की हत्या कर दी और खून से सना चाकू लेकर पुलिस थाना पहुंच अपना गुनाह कबूल कर लिया. पुलिस ने यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार महिला शबाना (40) को पड़ोसी अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस के अनुसार शबाना की समीर के साथ उसकी शराब पीने की लत को लेकर अकसर लड़ाई होती थी.

पुलिस उपायुक्त (बाहरी) परविंदर सिंह ने बताया, ‘‘सुबह सात बजकर 47 मिनट पर हमें पीसीआर पर हत्या के संबंध में फोन आया और इसी बीच समीर खून से सना चाकू लेकर मंगोलपुरी पुलिस थाना पहुंचा और पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है.’’ दंपति के 21 और 17 साल के दो बच्चे हैं. मामले में प्रत्यक्षदर्शी रही दंपति की बेटी के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है और समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़ें : आंध्र प्रदेश सरकार की घोषणा, गुंटूर जिले में मारे गए ओडिशा के 6 मजदूरों के परिवार को देगी 3 लाख रूपये की अनुग्रह राशि

सिंह ने बताया, ‘‘समीर ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी शराब पीने की उसकी आदत और कोई नौकरी नहीं करने की बात पर उससे झगड़ा किया करती थी. पिछले एक महीने से वह उसे घर में भी घुसने नहीं दे रही थी. इसी कारण उसने पत्नी की हत्या कर दी.’’

Share Now

संबंधित खबरें

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Pitch Report: वडोदरा में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों का होगा बोलबाला, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच फाइनल मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IIT बॉम्बे में दुखद घटना: राजस्थान के 21 वर्षीय बीटेक छात्र की हॉस्टल की छत से गिरकर मौत, आत्महत्या की आशंका

RCB Vs DC WPL 2026 Final Match Preview: कल रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा खिताबी मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\