देश की खबरें | प्रेमी ने शक के चलते महिला और उसके दो बच्चों की हत्या की, गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

जशपुर, 25 जून छत्तीसगढ़ के जशपुर में महिला और उसके दो बच्चों की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने महिला के कथित प्रेमी को पड़ोसी राज्य झारखंड के रांची से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब आरोपी को जशपुर लाया जा रहा था तब जानकारी मिली कि उसने पहले ही जहर खा लिया है, इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जशपुर जिले के पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले के तपकरा थाना क्षेत्र में सुभद्रा ठाकुर :36: और उसकी 14 वर्षीय बेटी तथा छह वर्षीय बेटे की हत्या के आरोप में पुलिस ने प्रमोद गिद्धी :26: को गिरफ्तार कर लिया है।

सिंह ने बताया कि 23 जून को पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति शराब के नशे में कह रहा है कि उसने एक महिला और उसके दो बच्चों को मारकर साजबहार गांव के करीब उतियाल नदी के किनारे रेत में दबा दिया है।

उन्होंने बताया कि सूचना के बाद पुलिस दल को नदी के किनारे भेजा गया और शवों की तलाश की गई। बाद में पुलिस ने नदी के किनारे दो बच्चों के शव बरामद कर लिए तथा कुछ दूरी पर जंगल में महिला का शव बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा तथा मामले की छानबीन शुरू की। जांच के दौरान जानकारी मिली कि महिला अपने पति से अलग रह रही थी तथा उसका प्रमोद के साथ प्रेम संबंध था।

पुलिस ने जब प्रमोद की तलाश शुरू की तब उसके रांची में होने की जानकारी मिली। बाद में पुलिस दल ने उसे रांची से गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि प्रमोद से पूछताछ के दौरान जानकारी मिली कि उसका और महिला का प्रेम संबंध था। कुछ समय बाद प्रमोद महिला के चरित्र को लेकर शक करने लगा और उनका विवाद बढ़ता गया।

अधिकारी ने बताया कि प्रमोद ने 22 तारीख की रात में महिला को नदी के करीब मिलने बुलाया और बेल्ट से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। बाद में उसने दोनों बच्चों को भी वहां बुलाकर उनकी हत्या कर दी। हत्या के बाद प्रमोद बच्चों के शवों को नदी के किनारे तथा महिला के शव को जंगल में छुपाकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस प्रमोद को लेकर जशपुर आ रही थी तब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। पुलिस ने जब प्रमोद से पूछताछ की तब उसने पुलिस को बताया कि उसने पहले ही जहर खा लिया है। इसके बाद पुलिस ने प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रमोद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Israel-Iran War: खामेनेई की हत्या पर BJP सहित अन्य राजनीतिक पार्टियों के नेताओं ने दी प्रतिक्रिया, संघर्ष पर जताई चिंता; जानें किसने क्या कहा

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे ने दक्षिण अफ्रीका को दिया 154 रनों का लक्ष्य, सिकंदर रज़ा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Toss Winner Prediction: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Live Score Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से दी करारी शिकस्त, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का स्कोरकार्ड

\