देश की खबरें | ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से तिरंगा यात्रा के लाउडस्पीकर में आग लगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई की निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से डीजे साउंड की गाड़ी के लाउडस्पीकर में आग लग गयी, जिसके बाद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

इंदौर (मध्यप्रदेश), 15 अगस्त इंदौर में स्वतंत्रता दिवस पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की युवा इकाई की निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर कथित रूप से ज्वलनशील पदार्थ फेंके जाने से डीजे साउंड की गाड़ी के लाउडस्पीकर में आग लग गयी, जिसके बाद तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इस गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंका गया था। हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी इस आरोप की तसदीक नहीं हो सकी है।

चश्मदीदों ने बताया कि भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने छत्रीपुरा पुलिस थाने पहुंचकर आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र क्रमांक - चार में उनके द्वारा निकाली जा रही तिरंगा यात्रा पर असामाजिक तत्वों ने पेट्रोल बम फेंका जिससे यात्रा के डीजे साउंड की गाड़ी के लाउडस्पीकर में आग लग गई।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) हेमंत चौहान ने संवाददाताओं को बताया कि इस घटना को लेकर तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय दंड विधान की धारा 435 (100 रुपये तक का नुकसान करने के इरादे से ज्वलनशील पदार्थ का इस्तेमाल) के तहत मामला दर्ज करके जांच की जा रही है।

तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम फेंके जाने को लेकर भाजयुमो कार्यकर्ताओं के आरोप पर चौहान ने कहा,‘‘पहली नजर में तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम फेंके जाने की तसदीक नहीं हो सकी है। जांच में मिलने वाली तथ्यात्मक जानकारी से मीडिया को अवगत कराया जाएगा।’’

उन्होंने बताया कि घटना को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है कि तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को डीजे साउंड की गाड़ी पर किसी चीज के टकराने का अहसास हुआ और इसके बाद लाउडस्पीकर में आग लगी देखी गई।

एसीपी ने बताया, ‘‘तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने लाउडस्पीकर में लगी आग बुझाई। आस-पास मौजूद लोगों ने उन्हें बताया कि मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात लोग डीजे साउंड की गाड़ी पर कोई चीज फेंक कर मौके से भाग निकले हैं।’’

उन्होंने बताया कि लाउडस्पीकर में आग लगने की घटना की सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज समेत तकनीकी सबूत जुटाए जा रहे हैं। एसीपी ने तिरंगा यात्रा पर पथराव की अफवाहों को सिरे से खारिज किया।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अभिनय विश्वकर्मा ने बताया,‘‘लाउडस्पीकर जला है और मौके पर कांच के कुछ टुकडे़ पडे़ मिले हैं। लेकिन फिलहाल इसकी तसदीक नहीं हो सकी है कि तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम जाने से लाउडस्पीकर में आग लगी।"

उन्होंने बताया कि कथित घटनाक्रम के एक हिस्से का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होने पर आगामी कदम उठाए जाएंगे।

विश्वकर्मा ने बताया कि कथित फुटेज में तीन संदिग्ध लोग मोटरसाइकिल पर सवार होकर भागते नजर आ रहे हैं।

हर्ष

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें