देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने हिंसा प्रभावित हावड़ा जाने से रोका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रविवार को हिंसा प्रभावित हावड़ा जाने से रोक दिया।

तामलुक, 12 जून पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी को पुलिस ने रविवार को हिंसा प्रभावित हावड़ा जाने से रोक दिया।

पुलिस ने उन्हें पूर्ब मेदिनीपुर जिले के तामलुक में रोक लिया ताकि वह हिंसा प्रभावित क्षेत्र की ओर नहीं जा सकें।

बाद में उन्हें दो घंटे तक रोके जाने के बाद इस शर्त पर आगे बढ़ने की अनुमति दी गई कि वह हावड़ा जिले से सटे हिंसा प्रभावित इलाकों में नहीं जाकर सीधे कोलकाता जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता अधिकारी ने कहा कि वह अब हिंसक विरोध प्रदर्शनों से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने से रोके जाने को लेकर सोमवार को अदालत का रुख करेंगे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ‘‘एहतियाती कदम उठाते हुए’’ अधिकारी को हिंसा प्रभावित हावड़ा जिला जाने से रोक दिया गया।

हावड़ा जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों में दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है।

शुभेंदु अधिकारी अपने सुरक्षा दल के साथ आगे बढ़ रहे थे, लेकिन तामलुक के राधारानी मोड़ पर एक पुलिस दल ने उन्हें रोक लिया। उनके साथ भाजपा का कोई अन्य नेता नहीं था।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘हमें जानकारी मिली कि अधिकारी हावड़ा जिले का दौरा करने की योजना बना रहे थे, जिसके कुछ हिस्सों में सीआरपीसी की धारा 144 लागू है। इसलिए एहतियात के तौर पर हमें उन्हें वहां जाने से रोकना पड़ा क्योंकि उनकी यात्रा से कानून-व्यवस्था की समस्या हो सकती थी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\