देश की खबरें | अरुणाचल प्रदेश में दुर्घटना में जान गंवाने वाले सैनिक का पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरुणाचल प्रदेश में एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले ग्रेनेडियर आशीष कुमार के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
नाहन (हिमाचल प्रदेश), 29 अगस्त अरुणाचल प्रदेश में एक दुर्घटना में जान गंवाने वाले ग्रेनेडियर आशीष कुमार के पार्थिव शरीर का बृहस्पतिवार को उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।
अरुणाचल प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले में मंगलवार को एक ट्रक के सड़क से फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से कुमार सहित तीन सैन्यकर्मियों की मौत हो गई तथा कई अन्य घायल हो गए।
उनके पार्थिव शरीर को सेना के काफिले में दिल्ली से सिरमौर जिले में उनके पैतृक गांव भरली लाया गया। पांवटा उपमंडल में यमुना नदी के तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
सैनिक को श्रद्धांजलि देने के लिए सैकड़ों लोग पहुंचे, जबकि पांवटा साहिब के अनुमंडल अधिकारी (एसडीएम) गुंजीत सिंह चीमा ने हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किया।
पांवटा साहिब के पूर्व विधायक किरनेश जंग ने भी शहीद सैनिक को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कुमार का जन्म 14 मार्च 1999 को हुआ था और छह साल पहले वह सेना में शामिल हुए थे तथा 19 'ग्रेनेडियर्स यूनिट' में सेवारत थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)