देश की खबरें | 'फैसले में दरिंदों के प्रति घृणा झलकनी चाहिए': नाबालिग से बलात्कार के दोषी को पांच साल की जेल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने छह वर्षीय नाबालिग का 2016 में यौन उत्पीड़न के दोषी एक व्यक्ति को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और कहा है कि बच्चों को यौन हमले का शिकार बनाने वाले दरिंदों के प्रति समाज की घृणा फैसले में झलकनी चाहिए।

नयी दिल्ली, नौ मई राष्ट्रीय राजधानी की एक अदालत ने छह वर्षीय नाबालिग का 2016 में यौन उत्पीड़न के दोषी एक व्यक्ति को पांच साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है और कहा है कि बच्चों को यौन हमले का शिकार बनाने वाले दरिंदों के प्रति समाज की घृणा फैसले में झलकनी चाहिए।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार 27-वर्षीय दोषी व्यक्ति के खिलाफ सजा की अवधि पर दलील सुन रहे थे। व्यक्ति को बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की धारा 10 (गंभीर यौन उत्पीड़न) के तहत दोषी ठहराया गया था।

अतिरिक्त सरकारी अभियोजक विकास सिंह ने कहा कि दोषी के साथ किसी तरह की नरमी नहीं बरती जानी चाहिए, उसे ऐसी कड़ी सजा मिलनी चाहिए कि समाज में कड़ा संदेश जाए।

अदालत ने 20 मार्च को दिये अपने आदेश में कहा, ‘‘...बच्चों को निशाना बनाने वाले यौन अपराधियों के प्रति समाज में जो घृणा है, वह अदालतों के निर्णयों में भी झलकनी चाहिए।’’

आदेश की प्रति हाल ही में उपलब्ध कराई गई है।

सिंह ने नाबालिग पीड़िता को तीन लाख रुपये का मुआवजा दिये जाने का आदेश देते हुए कहा, ‘‘आपराधिक न्याय प्रणाली का उद्देश्य न केवल अपराधी को आनुपातिक दंड देकर उसका शुद्धिकरण करना है, बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से आहत पीड़िता को हमेशा के लिए पुनर्वासित करना भी है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू