विदेश की खबरें | इजराइली सेना ने सीरिया के राष्ट्रपति भवन के निकट किया हमला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यह हमला राजधानी दमिश्क के पास सीरिया सरकार के समर्थक बंदूकधारियों और ड्रूज अल्पसंख्यक संप्रदाय के लड़ाकों के बीच कई दिनों तक हुईं झड़पों के बाद किया गया है। इन झड़पों में दर्जनों लोग हताहत हुए थे।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

यह हमला राजधानी दमिश्क के पास सीरिया सरकार के समर्थक बंदूकधारियों और ड्रूज अल्पसंख्यक संप्रदाय के लड़ाकों के बीच कई दिनों तक हुईं झड़पों के बाद किया गया है। इन झड़पों में दर्जनों लोग हताहत हुए थे।

शुक्रवार की सुबह किया गया हमला इस सप्ताह इजराइल द्वारा सीरिया पर किया गया दूसरा हमला है। राष्ट्रपति भवन के निकट किया गया हमला सीरिया के नए नेतृत्व के लिए एक कड़ी चेतावनी प्रतीत होता है।

सीरिया में ड्रूज के आध्यात्मिक नेता शेख हिकमत अल-हिजरी ने समुदाय पर हमले के लिए बृहस्पतिवार को सीरिया सरकार की कड़ी आलोचना की थी।

इजराइली सेना ने एक बयान में बताया कि लड़ाकू विमानों ने दमिश्क में राष्ट्रपति हुसैन अल-शरा के आवास के नजदीक हमला किया। उसने कोई और विवरण नहीं दिया।

सरकार समर्थक सीरियाई मीडिया संगठनों ने कहा कि हमला शहर के ऊपर एक पहाड़ी पर राष्ट्रपति भवन ‘पीपुल्स पैलेस’ के नजदीक हुआ।

ड्रूज एक अल्पसंख्यक समूह है। दुनिया भर में ड्रूज समुदाय के लगभग 10 लाख लोग हैं जिनमें से आधे से अधिक सीरिया में रहते हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\