देश की खबरें | भारतीय टीम में गहराई और प्रतिभा लेकिन कोहली की चमक की कमी खलेगी: ओली पोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना ​​है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के दौरान उसे विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।

नयी दिल्ली, 11 जून इंग्लैंड के उपकप्तान ओली पोप का मानना ​​है कि शुभमन गिल की अगुआई वाली युवा भारतीय टीम में काफी गहराई और प्रतिभा है लेकिन 20 जून से लीड्स में शुरू होने वाली पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला के दौरान उसे विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।

विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे दिग्गजों के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत ने इस हाई-प्रोफाइल श्रृंखला के लिए युवा टीम का चयन किया है।

पोप ने ‘टॉकस्पोर्ट’ क्रिकेट से कहा, ‘‘यह एक युवा टीम है लेकिन इन भारतीय खिलाड़ियों में बहुत गहराई और प्रतिभा है। इसलिए उनके पास बहुत से युवा खिलाड़ी हैं। बहुत से अच्छे खिलाड़ी हैं। उनके नए कप्तान शुभमन गिल एक शानदार खिलाड़ी हैं। उन्हें स्लिप में खड़े होकर चहकने वाले विराट कोहली की चमक की कमी खलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन उनके पास कुछ अच्छी प्रतिभाएं हैं इसलिए वे आत्मविश्वास से भरे होंगे। लेकिन हमारे खिलाड़ी इसके लिए तैयार हैं।’’

भारत ने 2007 के बाद से इंग्लैंड में कोई टेस्ट श्रृंखला नहीं जीती है। 2011, 2014 और 2018 में उसे हार का सामना करना पड़ा है जबकि 2021-22 की श्रृंखला ड्रॉ रही।

पोप ने आगामी श्रृंखला को इस साल के अंत में होने वाली एशेज की इंग्लैंड की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण बताया।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे लिए भारत के साथ खेलने का यह एक बेहतरीन समय है। पिछली गर्मियों में हमने वेस्टइंडीज और श्रीलंका के साथ खेला था। भारत के साथ खेलने का यह एकदम सही समय है और फिर एक बार जब एशेज आ जाएगी तो यह रोमांचक होगा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड