देश की खबरें | भारतीय सेना ने लक्ष्य पूरा किया, भाजपा सरकार ने नौजवानों को फौज से वंचित किया: अखिलेश यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय सेना ने हर लड़ाई के समय अपने लक्ष्य को पूरा किया है लेकिन भाजपा ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को फौज की पूरी सेवा से वंचित कर दिया है।

लखनऊ, 16 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय सेना ने हर लड़ाई के समय अपने लक्ष्य को पूरा किया है लेकिन भाजपा ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को फौज की पूरी सेवा से वंचित कर दिया है।

अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं और नेताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सत्य नहीं बोलती और जनता उसके झूठ को समझ गयी है।

उन्होंने कहा, “भाजपा का झूठ ही इसे सत्ता से बाहर करेगा। ”

सपा मुख्यालय द्वारा जारी बयान के अनुसार, यादव ने कहा, “भारत की सेना सबसे बहादुर और मजबूत है। सेना ने हर लड़ाई के समय अपने लक्ष्य को पूरा किया है, लेकिन भाजपा सरकार ने सेना में अग्निवीर योजना लाकर नौजवानों को फौज की पूरी सेवा से वंचित कर दिया।”

उन्होंने कहा, “हम सभी लोग अग्निवीर योजना के खिलाफ है, सेना में अग्निवीर योजना खत्म होनी चाहिए।”

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया, “भाजपा सरकार में बेईमानी, भ्रष्टाचार और लूट चरम पर है। इस सरकार में हर स्तर पर भ्रष्टाचार है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। विभिन्न जिलों में सरकारी जमीनों पर भाजपा के लोग कब्जा कर रहे है।”

उन्होंने दावा किया, “भाजपा के लोग गरीबों की जमीनों को छीन रहे हैं। प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त है। उप्र अपराधियों की गिरफ्त में है।”

अखिलेश यादव ने कहा कि छोटे दुकानदारों और कारोबारियों को बढ़ावा देकर ही एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था का सपना पूरा होगा।

उन्होंने कहा, “निवेश सम्मेलनों से कुछ नहीं होने वाला, जो सरकार के दबाव में उद्योगपतियों से वादा तो करवा लेती हैं लेकिन जमीन पर कहीं भी निवेश दिखाई नहीं देता। जो कुछ गिने-चुने निवेशक आते भी हैं तो भाजपाई एजेंट और अधिकारी उनसे कमीशन मांगते हैं, जिससे वे निराश होकर लौट जाते हैं।”

यादव ने कहा, “ उत्तर प्रदेश के विकास का पहिया वैसे भी भ्रष्टाचार के दलदल में फंसा है, ऊपर से कमीशनखोरी का ये खेल। ऐसे तो हो चुका उत्तर प्रदेश का विकास।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\