देश की खबरें | लखीमपुर खीरी में हिंसा की घटना मानवता पर धब्बा: सोरेन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सोमवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर हमला बोलते हुए इस घटना को ‘मानवता पर धब्बा’ करार दिया।
रांची, चार अक्टूबर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लखीमपुर खीरी हिंसा को लेकर सोमवार को केंद्र और उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकारों पर हमला बोलते हुए इस घटना को ‘मानवता पर धब्बा’ करार दिया।
सोरेन ने कहा कि यह घटना ‘बहुसंख्यक वर्ग की क्रूरता’ के खुले प्रदर्शन से कम नहीं थी।
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के लखीमपुर दौरे से पहले रविवार को किसानों के प्रदर्शन में हिंसा भड़क गई जिसमें किसानों और भाजपा कार्यकर्ताओं समेत आठ लोग मारे गए थे।
सोरेन ने ट्वीट किया, ‘‘लखीमपुर में कल जो घृणित घटना हुई वह मानवता पर धब्बा और केंद्र तथा उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ दल द्वारा बहुसंख्यक वर्ग की क्रूरता का खुला प्रदर्शन था।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘सभी विपक्षी नेताओं को पीड़ितों के शोकाकुल परिवारों से मिलने से रोकने के लिए अलोकतांत्रिक प्रयास हुए जिनकी मैं कड़ी निंदा करता हूं।’’
उत्तर प्रदेश सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को सोमवार को लखीमपुर खीरी जाने की इजाजत नहीं दी थी। वहीं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा तथा अन्य नेताओं को सीतापुर में हिरासत में लिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)