देश की खबरें | भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष 22 फरवरी से 18 मार्च तक किये जाएंगे थाईलैंड में प्रदर्शित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों में कुछ 22 फरवरी से 18 मार्च तक थाईलैंड में प्रदर्शित किये जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह बात कही।

नयी दिल्ली, 20 फरवरी दिल्ली के राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों में कुछ 22 फरवरी से 18 मार्च तक थाईलैंड में प्रदर्शित किये जाएंगे। संस्कृति मंत्रालय ने मंगलवार को यह बात कही।

मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि इन अवशेषों को भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से ले जाया जाएगा। दुनिया भर में बौद्ध धर्मावलंबी बहुत आदर भाव से इन अवशेषों को देखते हैं।

संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि दिल्ली में राष्ट्रीय संग्रहालय में संजोकर रखे गये भगवान बुद्ध के 20 अवशेषों में चार थाईलैंड में प्रदर्शित किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि ये अवशेष 22 फरवरी को थाईलैंड पहुंचेंगे तथा उन्हें 22 फरवरी से तीन मार्च तक बैंकाक में विशेष मंडप में प्रदर्शित किया जाएगा।

मोहन ने कहा कि बाद में चार मार्च से 18 मार्च तक थाईलैंड में अन्य तीन स्थानों पर इन अवशेषों को प्रदर्शित किया जाएगा। उनके अनुसार 19 मार्च को इन अवशेषों को वापस ले आया जाएगा।

सचिव ने कहा कि ये अवशेष थाई सरकार के अनुरोध पर भेजे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उसके अनुरोध पर भगवान बुद्ध के दो शिष्यों के अवसर भी प्रदर्शित किये जाने के लिए थाईलैंड भेजे जा रहे हैं जिन्हें मध्य प्रदेश के सांची में संजोकर रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Telangana Cabinet Decision: तेलंगाना कैबिनेट का बड़ा फैसला, बुजुर्ग माता-पिता की अनदेखी करने वाले सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 10 फीसदी कटौती का प्रस्ताव

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

\