देश की खबरें | भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेष आज स्वदेश लाए जाएंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों अरहत सारिपुत्र और अरहत मौदगलायन के पवित्र अवशेष 26-दिवसीय प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में थाईलैंड के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए जाने के बाद मंगलवार शाम को भारत लाए जाएंगे।

नयी दिल्ली, 19 मार्च भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों अरहत सारिपुत्र और अरहत मौदगलायन के पवित्र अवशेष 26-दिवसीय प्रदर्शनी के हिस्से के रूप में थाईलैंड के विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किए जाने के बाद मंगलवार शाम को भारत लाए जाएंगे।

दुनिया भर के बौद्ध अनुयायियों द्वारा पूजनीय इन अवशेषों को 22 फरवरी को ‘राज्यकीय अतिथि’ के दर्जे के अनुरूप भारतीय वायु सेना के एक विशेष विमान में ले जाया गया था।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अवशेष आज शाम यहां के पालम स्थित वायु सेना अड्डे पर लाए जाएंगे और विदेश और संस्कृति राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी अवशेषों के स्वदेश आने पर ‘एक समारोह में अवशेषों की आगवानी करेंगी’।

भगवान बुद्ध और उनके दो शिष्यों के चार पवित्र पिपराहवा अवशेष भारत में संरक्षित हैं । भगवान बुद्ध के अवशेष राष्ट्रीय संग्रहालय के संरक्षण में हैं जबकि उनके शिष्यों के अवशेष को थाईलैंड में प्रदर्शित करने के लिए मध्य प्रदेश द्वारा दिल्ली भेजा गया था।

अवशेषों को 23 फरवरी को बैंकॉक के सनम लुआंग मंडप में विशेष रूप से निर्मित मंडप में सार्वजनिक पूजा के लिए स्थापित किया गया था।

केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय ने बताया था कि यह पहली बार था जब भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अवशेषों को एक साथ प्रदर्शित किया गया।

कार्यक्रम के अनुसार, इन पवित्र अवशेषों को 4-8 मार्च तक हो कुम लुआंग, रॉयल रुजाप्रुक, चियांग माई में प्रदर्शित किया गया; 9-13 मार्च तक वाट महा वानाराम, उबोन रतचथानी में और 14-18 मार्च तक वाट महा थाट, औलुएक, क्राबी में प्रदर्शित किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\