देश की खबरें | गाजियाबाद में हिंदूवादी समूह ने केएफसी बिक्री केंद्र को बंद कराया, पुलिस ने मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गाजियाबाद में एक दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान मांस बिक्री के विरोध में केएफसी के एक केंद्र को जबरन बंद करा दिया। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में सुचारू रूप से संचालित कराने का दावा किया।

गाजियाबाद (उप्र), 18 जुलाई गाजियाबाद में एक दक्षिणपंथी हिंदूवादी संगठन के सदस्यों ने सावन और कांवड़ यात्रा के दौरान मांस बिक्री के विरोध में केएफसी के एक केंद्र को जबरन बंद करा दिया। हालांकि पुलिस ने उसे बाद में सुचारू रूप से संचालित कराने का दावा किया।

पुलिस के अनुसार, यह घटना बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के वसुंधरा इलाके में हुई। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

सूत्रों के अनुसार, सावन के दौरान क्षेत्र में मांसाहारी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर कोई आधिकारिक प्रतिबंध नहीं होने के बावजूद, संगठन के सदस्यों ने “फास्ट-फूड” की बिक्री बंद करा दिया।

संबंधित वीडियो में ये लोग "भारत माता की जय" और "जय श्री राम" जैसे नारे लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं तथा फिर जबरन शटर गिराने से पहले रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से भिड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) अभिषेक श्रीवास्तव ने शुक्रवार को घटना की पुष्टि करते हुए कहा,‘‘17 जुलाई को एक घटना हमारे संज्ञान में आई, जिसमें कुछ लोगों ने एक ‘फ़ूड आउटलेट’ पर हंगामा किया और उसे बंद कराने की कोशिश की। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची, उन्हें तितर-बितर किया और ‘फ़ूड आउटलेट’ का सुचारू संचालन सुनिश्चित कराया।’’

एसीपी ने कहा, ‘‘घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण से जुड़े सभी व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी