देश की खबरें | बारिश से शादी में खलल की आशंका के बीच हिंदू और मुस्लिम जोड़े ने एक ही हॉल में शादी रचाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बारिश से शादी की रस्मों में खलल पड़ने की आशंका के बीच एक मुस्लिम परिवार एक हिंदू परिवार की मदद को आगे आया और उसके साथ शादी का हॉल साझा किया।

पुणे, 22 मई बारिश से शादी की रस्मों में खलल पड़ने की आशंका के बीच एक मुस्लिम परिवार एक हिंदू परिवार की मदद को आगे आया और उसके साथ शादी का हॉल साझा किया।

पुणे के वानवोरी इलाके के एक हॉल में मंगलवार शाम एक मुस्लिम जोड़े का ‘वलीमा’ आयोजित किया जा रहा था, तभी पास के लॉन में शादी के बंधन में बंधने जा रहे एक हिंदू जोड़े को बारिश की वजह से रस्मों में खलल पड़ने की चिंता सताने लगी।

अलंकरण लॉन में संस्कृति कवाडे पाटिल और नरेंद्र गलांडे पाटिल की शादी की रस्में शाम 6.56 बजे शुरू होनी थी, लेकिन अचानक बारिश होने लगी।

गलांडे पाटिल परिवार के एक सदस्य ने बताया, “विवाह स्थल के आसपास अफरातफरी मची हुई थी। पास में ही एक हॉल में वलीमा समारोह का आयोजन किया जा रहा था। हमने काजी परिवार से ‘सप्तपदी’ की रस्म के लिए कुछ देर उस हॉल का इस्तेमाल करने की इजाजत देने का अनुरोध किया।”

गलांडे पाटिल परिवार के सदस्य ने बताया कि मुस्लिम परिवार फौरन मदद के लिए तैयार हो गया और स्टेज खाली कर दिया।

उसने कहा, “यहां तक कि उनके मेहमानों ने भी स्टेज पर रस्मों से जुड़ी तैयारियां करने में हमारी मदद की। रस्में एक-दूसरे की परंपराओं के लिए पूरे सम्मान के साथ अदा की गईं।”

गलांडे पाटिल परिवार के सदस्य के मुताबिक, रस्में पूरी होने के बाद दोनों परिवारों और उनके मेहमानों ने साथ में भोजन का लुत्फ उठाया।

उसने बताया कि नवविवाहित मुस्लिम जोड़े माहीन और मोहसिन काजी ने स्टेज पर नरेंद्र और संस्कृति के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\